logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली-NCR में क्यों पड़ता है इतना घना कोहरा? वैज्ञानिकों ने बताया

सर्दियों के मौसम में कोहरा और धुंध होना आम बात है, लेकिन इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में इतनी भयावह कोहरे की स्थिति क्यों बनी?

Delhi NCR fog

दिल्ली में कोहरे का दृष्य। Source- Social Media

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी है और ठिठुरन की वजह से लोगों को ज्यादा कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। हालांकि साल के अभी तक दिल्ली-एनसीआर (गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में कोहरा नहीं पड़ा है, लेकिन शुक्रवार की रात को यहां काफी घना कोहरा था। इस कोहरे का असर शनिवार सुबह तक जारी रहा।

 

शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में पड़ा कोहरा इतना घना था कि लोगों में इसकी चर्चा होने लगी और पास की वस्तुओं को भी देखना मुश्किल हो गया। लोग सोशल मीडिया पर कोहरे के फोटो भी शेयर करने लगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इस बार की सर्दियों में यह कोहरे का सबसे लंबा दौर था, जिसके कारण दर्जनों उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित हुईं।

हालांकि, सर्दियों के मौसम में कोहरा और धुंध होना आम बात है, लेकिन इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में इतनी भयावह कोहरे की स्थिति क्यों बनी? आइए जानते हैं...

 

कोहरा कैसे बनता है?

 

जब जमीन के पास की हवा इतनी ठंडी हो जाती है कि हवा में नमी छोटी-छोटी पानी की बूंदों में संघनित (गर्म पानी से नहाने के बाद शीशे पर पानी की बूंदें बनना संघनन है) हो जाती है, जिससे हवा धुंधली या कोहरे के रूप में दिखाई देती है। यह प्रक्रिया आमतौर पर सर्दियों में रात के समय होती है क्योंकि इस समय तापमान तेजी से गिरता है, जिससे जमीन तेज़ी से ठंडी होती है, जो नमी से कोहरा बन जाती है। 

 

भारत में गंगा के मैदान कोहरे के लिए मुफीद

 

भारत-गंगा का मैदान, जिस पर दिल्ली भी स्थित है, घने कोहरे के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील है। भारत का इंडो-गंगा का मैदान पांच राज्यों से मिलकर बना है। इसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इंडो-गंगा का मैदान के उत्तर-पश्चिमी भाग को ट्रांस-गंगा मैदान कहा जाता है, जिसमें दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा शामिल हैं।

 

दिल्ली में कोहरे की वजह क्या थी?

 

दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट, हवा की कम गति और उच्च आर्द्रता जैसे मौसम संबंधी कारकों ने कोहरे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यहां कोहरे की एक दूसरी पश्चिमी विक्षोभ था। पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क में आने के बाद हाल ही में दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश और गरज के साथ बारिश हुई।

 

तापमान में गिरावट: सर्दियों में विशेष रूप से सुबह के समय, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सतह का तापमान काफी कम हो जाता है। जमीन की हवा के ठंडे होने से नमी संघनित हो जाती है, जिससे कोहरा बनता है।

 

वहीं, अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में मौसम वैज्ञानिकों के हवाले से बताया गया है कि दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की स्थिति के लिए हवा नहीं चलने, सतह परत के पास नमी की अधिकता को जिम्मेदार ठहराया।

Related Topic:#Delhi News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap