logo

ट्रेंडिंग:

कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री

ब्रिटेन को हिंदू प्रधानमंत्री के बाद मुस्लिम पीएम भी मिल सकता है। अगर कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दिया तो नए पीएम की रेस में शबाना महमूद का नाम सबसे आगे चल रहा है।

Shabana Mahmood

ब्रिटेन की गृह सचिव शबाना महमूद। ( Photo Credit: X/@ShabanaMahmood)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के सामने सियासी अस्तित्व को बचाने की चुनौती है। एपस्टीन फाइल रिलीज होने के बाद से ही स्टार्मर सियासी तूफान की चपेट में है। लेबर पार्टी में ही पद छोड़ने की मांग बढ़ने लगी है। हाल ही में उनके चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से स्टार्मर पर दबाव और बढ़ गया है। दरअसल, यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लॉर्ड मैंडेलसन को अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया। मेंडेलसन के बाल यौन अपराधी एपस्टीन से संबंध थे। उसे सजा होने का बाद भी मैंडेलसन ने रिश्तों को बरकरार रखा।

 

नैतिकता के आधार पर चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने अपनी गलती मानी और कहा, 'मैंडेलसन की नियुक्त गलत थी। मैंने ही प्रधानमंत्री को नियुक्ति की सलाह दी थी। मैं उस सलाह की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।' अब प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर नैतिक आधार पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ता जा रहा है। अगर स्टार्मर अपने पद से इस्तीफा देते हैं तो ब्रिटेन को पहली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री मिल सकती है। सियासी गलियारों में शबाना महमूद का नाम सबसे आगे चल रहा है। आइये इनके बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: लोकल करेंसी में व्यापार से आर्थिक मदद तक; सेशेल्स और भारत के बीच कौन से समझौते?

 

45 वर्षीय शबाना महमूद अभी ब्रिटेन की गृह मंत्री हैं। प्रधानमंत्री के बाद यह सबसे ताकतवर पद होता है। यही वजह है कि उनका नाम कीर स्टार्मर के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। शबाना का जन्म ब्रिटेन के बर्मिंघम में हुआ है। उनके पिता का नाम अहमद और मां का नाम जुबैदा है। मूलरूप से उनका परिवार जम्मू-कश्मीर के मीरपुर से है। हालांकि पाकिस्तान ने इस इलाके में अवैध कब्जा कर रखा है।

शबाना महमूद कौन हैं?

शबाना महमूद 45 वर्षीय वकील और राजनीतिज्ञ हैं, और कीर स्टारमर की प्रमुख सहयोगी हैं। पार्टी के भीतर, उन्हें एक प्रभावशाली वक्ता और लेबर पार्टी के दक्षिणपंथी धड़े में एक महत्वाकांक्षी नेता के रूप में पहचाना जाता है। शबाना राजनेता के अलावा वकील भी हैं। 

 

उन्होंने 2002 में ऑक्सफोर्ड के लिंकन कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की। 2003 में इन्स ऑफ कोर्ट स्कूल ऑफ लॉ में बार वोकेशनल कोर्स पूरा किया और बैरिस्टर बनीं। 2010 में ब्रिटेन की संसद में तीन मुस्लिम महिलाएं पहुंचीं। इनमें रुशना अली, यास्मीन कुरैशी के अलावा शबाना महमूद का भी नाम शामिल था। 2025 में शबाना महमूद को ब्रिटेन का गृह मंत्री बनाया गया। लेबर पार्टी में शबाना का संबंध दक्षिणपंथी गुट से है। हालांकि प्रवासन जैसे मामलों में उनका रुख बेहद सख्त रहा है। वे बर्मिंघम लेडीवुड से सांसद हैं।

 

यह भी पढ़ें: ईरान का हठ, इजरायल की चिंता; अब ट्रंप के हाथ में मध्य पूर्व का भविष्य

 

और कौन-कौन से नाम चर्चा में?

शबाना महमूद के अलावा भी कई नामों की चर्चा है। ब्रिटेन की पूर्व उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर का भी नाम रेस में है। उन्होंने छह महीने पहले ही इस्तीफा दिया था। रेनर ग्रेटर मैनचेस्टर के एश्टन-अंडर-लाइन से सांसद हैं। वहीं एंडी बर्नहैम का नाम भी चर्चा में है। उन्हें कीर स्टार्मर का आलोचक माना जाता है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग और एड मिलिबैंड के नाम की भी अटकलें हैं। 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap