logo

मूड

ट्रेंडिंग:

46 साल बाद बदला कांग्रेस का पता, इस बार पीछे से क्यों है एंट्री गेट?

कांग्रेस का नया हेडक्वार्टर अब अकबर रोड की जगह कोटला रोड पर होगा। बुधवार को इसका उद्घाटन हो गया। ऐसे में समझते हैं कि कांग्रेस ने 46 साल बाद अपना हेडक्वार्टर क्यों बदला?

congress headquarter

कांग्रेस का नया मुख्यालय। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

140 साल पुरानी कांग्रेस का दफ्तर आज से बदल गया है। अब तक कांग्रेस का मुख्यालय 24, अकबर रोड हुआ करता था लेकिन अब 9A, कोटला रोड होगा। कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम 'इंदिरा भवन' रखा गया है। ये बीजेपी मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर है।

15 साल में बनकर हुआ तैयार

कांग्रेस का नया हेडक्वार्टर 15 साल में बनकर तैयार हुआ है। 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने इसकी नींव रखी थी। कांग्रेस के नए दफ्तर का निर्माण L&T ने किया है। इस पर 172 करोड़ रुपये का खर्च आया है। करीब 1.82 एकड़ में बने इस मुख्यालय में 6 मंजिलें होंगी। सबसे ऊपरी मंजिल पर कांग्रेस अध्यक्ष का ऑफिस होगा।

इस वजह से बदला एंट्री गेट

कांग्रेस के नए मुख्यालय का एंट्री गेट सामने की बजाय पीछे से है। ऐसा इसलिए क्योंकि सामने होने से एड्रेस पर दीनदयाल उपाध्याय मार्ग लिखा आता। कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती थी। पीछे से एंट्री होने पर एड्रेस में कोटला रोड लिखा आएगा।

 

46 साल बाद क्यों बदला ऑफिस?

अब तक अकबर रोड पर कांग्रेस का जो हेडक्वार्टर था, वो 1978 में बना था। 1977 के चुनाव में जब इंदिरा गांधी की हार हुई थी तो कांग्रेस में टूट पड़ गई थी। इसके बाद कांग्रेस का हेडक्वार्टर 24, अकबर रोड पर शिफ्ट हो गया। 46 साल बाद कांग्रेस को अपना हेडक्वार्टर इसलिए शिफ्ट करना पड़ा, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने इसका निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने लुटियंस जोन में भीड़ बढ़ने की वजह से पार्टियों को अपना दफ्तर बदलने का निर्देश दिया था। सबसे पहले 2018 में बीजेपी ने अपना हेडक्वार्टर बदला था। बीजेपी का हेडक्वार्टर पहले 11, अशोक रोड था। अब बीजेपी का हेडक्वार्टर दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर है।

हेडक्वार्टर के लिए जमीन किसकी?

राजनीतिक पार्टियों को दिल्ली में जो जमीन मिलती है, वो सरकार की होती है। नियम कहता है कि ऐसी राजनीतिक पार्टी जिसे चुनाव आयोग ने मान्यता दी है या फिर जिसके दोनों सदनों में कम से कम 7 सांसद हैं, उसे दिल्ली में ऑफिस खोलने के लिए जमीन दी जाएगी। 

कांग्रेस के पुराने दफ्तर का क्या होगा?

बताया जा रहा है कि कोटला रोड वाले ऑफिस में शिफ्ट होने के बाद भी कांग्रेस अपना अकबर रोड वाला ऑफिस खाली नहीं करेगी। यहां पर नेताओं की बैठकें होती रहेंगी। बीजेपी ने भी अब तक पुराना ऑफिस खाली नहीं किया है। बीजेपी का पुराना हेडक्वार्टर 11, अशोक रोड था। 1985 से 2018 तक बीजेपी का यही हेडक्वार्टर था। 2018 में बीजेपी का नया हेडक्वार्टर 6A, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग हो गया है। बीजेपी अभी भी अशोक रोड वाले ऑफिस का इस्तेमाल करती है।


और पढ़ें