logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भीड़ में CM नायडू को किस करने की कोशिश, महिला ने ये क्या किया?

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला उन्हें जबरन किस करने की कोशिश कर रही है।

Woman tries to kiss Naidu at public event video gone viral on internet

Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu Image Credit: NAI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला उन्हें किस (Kiss) करने की कोशिश कर रही है। यह घटना एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई। महिला खुद को नायडू की प्रशंसक मानती है। उसने कार्यक्रम के दौरान ही नायडू के गाल पर किस करने की कोशिश की, लेकिन मुख्यमंत्री ने तुरंत महिला को ऐसा करने से रोक दिया।

 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सार्वजनिक कार्यक्रम पर पहुंचने के बाद नायडू मंच की ओर बढ़ रहे थे। इसी बीच, मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें लेने के लिए बहुत भीड़ जमा हो गई। इसी का फायदा उठाते हुए एक महिला भीड़ से नायडू के पास पहुंची और उन्हें जबरन किस करने की कोशिश करने लगी। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने महिला को रोकने की भी कोशिश की थी। 

 

 

क्या थी नायडू की प्रतिक्रिया?

नायडू ने महिला को पहले रोकने की कोशिश, लेकिन महिला नहीं मानी फिर उन्होंने महिला को हाथ से धक्का देकर धकेला। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि इस घटना से नायडू असहज महसूस कर रहे थे।

 

क्या है वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024?

बता दें कि सोमवार को नायडू इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा आयोजित 'संविधान बचाओ सम्मेलन' को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनता से एकजुट होकर वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को संसद में पारित होने से रोकने का आग्रह किया। दरअसल, वक्फ (संशोधन) विधेयक पर कई मुस्लिम संगठन विरोध कर रही है। इसी को देखते हुए सीएम नायडू ने मुसलमानों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी विधेयक को लागू नहीं होने का ऐलान किया है। 

 

Related Topic:#National News

और पढ़ें