logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में 9 घंटे तक छाया रहा धुंध, 400 फ्लाइट्स में हुई देरी

दिल्ली के कुछ इलाकों में करीब 9 घंटों तक जीरो विजिबिलिटी बनी रही। इसकी वजह से 19 फ्लाइट्स को अपना रूट बदलना पड़ा और 400 फ्लाइट्स में देरी हुई।

Commuter on road in delhi on saturday : PTI

दिल्ली में शनिवार को धुंध में आते-जाते लोग । पीटीआई

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शनिवार को दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे करीब 9 घंटे तक धुंध छाई रही, जो इस मौसम का सबसे लंबा दौर था। कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 19 प्लाइट्स का रूट बदलना पड़ा और  कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं व 400 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।

 

कुल डायवर्ट की गई उड़ानों में से 13 घरेलू, चार अंतर्राष्ट्रीय और दो नॉन-शिड्यूल प्लाइट्स थीं। दिल्ली एयरपोर्ट और जहां पर फ्लाइट्स जाने वाली थीं वहां पर खराब मौसम की वजह से 45 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।

400 से अधिक फ्लाइट्स में हुई देरी

शुक्रवार को भी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे 400 से अधिक फ्लाइट्स में देरी हुई थी। पालम में शाम 6 बजे से सुबह 3 बजे (यूटीसी) के बीच 9 घंटे तक जीरो विजिबिलिटी रही, जो इस मौसम की सबसे लंबी अवधि थी।

 

शहर के प्राइमरी मौसम केंद्र, सफदरजंग ने आठ घंटे तक जीरो विजिबिलिटी दर्ज की। इस बीच, उत्तरी रेलवे ने कहा कि कुल 59 ट्रेनें छह घंटे तक और 22 ट्रेनें लगभग आठ घंटे देरी से चल रही हैं।

 

आईएमडी ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने क्या कहा

मौसम विभाग ने भी अनुमान लगाया था कि रविवार को शहर में थोड़े बादल होने की बात कही थी। अधिकांश क्षेत्रों में धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

 

दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे दक्षिण-पूर्व से बढ़कर 8-10 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है, जो शाम और रात में घटकर 6 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।

 

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही, शहर का 24 घंटे का औसत AQI 378 दर्ज किया गया।

 

Related Topic:

और पढ़ें