logo

ट्रेंडिंग:

कांग्रेस के शिकंजे में जो आएगा उसका करियर खराब: अनिल विज

अनिल विज ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और किसानों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र के चारों पहिए सही तरीके से अपना काम कर रहे हैं।

Anil Vij : PTI

अनिल विज । पीटाआई

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के शिकंजे में जो आएगा उसका करियर खराब होना निश्चित है।' यही नहीं उन्होंने मार्च निकालने वाले किसानों को भी सलाह दी।

 

उन्होंने कहा, 'किसान के प्रजातंत्र ट्रैक्टर मार्च अनुमति निकाले और रेल रोकने की बजाए कोई ओर रास्ता अपनाए क्योंकि रेल रोकने से लाखों लोगों को परेशानी होगी' इसके अलावा उन्होंने कहा कि 'देश के प्रजातंत्र के चारों पहिए सही तरीके से अपना निर्वहन कर रहे है'। यह बातें उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहीं। 

 

उन्होंने कहा, 'शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन से इजाजत लेकर प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार होता है। जहां तक रेल रोकने की बात कर रहे हैं, इसे नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे लाखों लोगों को परेशानी होती है। पंजाब जाने वाली गाड़ियां रुक जाएंगी। किसान किसी और तरीके से प्रदर्शन करें ताकि इनकी आवाज भी उठती रहे और किसी को परेशानी न हो।'

मणिशंकर पर साधा निशाना

हाल ही में मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू में कहा था गांधी परिवार ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया। इस पर उन्होंने कहा कि, 'मणिशंकर को अपनी पड़ी है। गांधी परिवार ने 50 साल तक देश पर राज किया, देश का करियर बर्बाद कर दिया। मणिशंकर क्या हैं उसके सामने। उनके शिकंजे में जो आयेगा उसका तो करियर खराब होगा ही होगा।'

शिवसेना को भी लिया आड़े हाथों

वहीं अनिल विज ने शिवसेना सांसद संजय राउत के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि वर्तमान सरकार संविधान के खिलाफ काम कर रही है।  शिवसेना सांसद ने कहा था कि  न्यायपालिका, संसद और भारत के चुनाव आयोग, राजभवन, जिन्हें संविधान का संरक्षक होना चाहिए, उनके द्वारा निभाई जा रही भूमिका राष्ट्र के हित में नहीं है। 

 

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि, 'हारा हुआ इंसान डिप्रेशन में होता है और जो डिप्रेशन में होता है उसे सब कुछ बुरा ही नजर आता है। देश के प्रजातंत्र के चारों पहिए सही तरीके से अपना निर्वहन कर रहे है'

 

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap