logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BJP ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह पर क्यों लिया एक्शन, पूरा विवाद क्या है?

पार्टी से बगावत करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह पर बीजेपी ने गाज गिरा दी है। बिहार चुनाव के परिणाम आने के एक दिन बाद ही पार्टी ने एक्शन लिया है। एक हफ्ते में उनसे नोटिस का जवाब भी मांगा है।

Former Union Minister RK Singh.

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी ने अपने बागी नेताओं पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और दो अन्य नेताओं को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। आरके सिंह के अलावा विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल और कटिहार की मेयर उषा अग्रवाल को भी पार्टी ने नोटिस भेजा है। आरके सिंह को एक हफ्ते में अपना जवाब पार्टी को भेजना है। अगर पार्टी संतुष्ट हुई तो ठीक, वरना उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है।

 

आरके सिंह को जारी नोटिस में लिखा है, 'आपकी गतिविधियां पार्टी के विरोध में हैं। ये अनुशासन के दायरा में आता है। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। इससे पार्टी को नुकसान हुआ है। अतः निर्देशानुसार आपको पार्टी से निलंबित करते हुए कारण-पृच्छा किया जा रहा है कि आपको पार्टी से क्यों नहीं निष्कासित किया जाए? अतः पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर आप अपनी स्थिति स्पष्ट करें।'

 

यह भी पढ़ें: वोटिंग खूब की लेकिन MLA कितनी बनीं? बिहार में महिलाएं कितनी कामयाब

 

आरके सिंह बिहार की आरा लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। मोदी सरकार की पहली कैबिनेट में उन्हें बिजली मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि 2024 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आरके सिंह ने नीतीश सरकार पर 62 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। माना जा रहा है कि मीडिया पर उनके इसी बयान के बाद से पार्टी आलाकमान नाराज है। आरके सिंह 1975 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने गृह सचिव जैसे अहम पदों पर काम किया है। साल 2013 में बीजेपी ज्वाइन करने के बाद सियासत में कदम रखा था। 

 

यह भी पढ़ें:  लालू यादव परिवार में फूट, बेटी रोहिणी ने परिवार छोड़ राजनीति को कहा अलविदा

 

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे अधिक 89 सीटों पर जीती है। पार्टी ने कुल 101 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। प्रचंड लहर के बाद भी उसके 12 प्रत्याशी चुनाव जीतने में विफल रहे। अगर वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को करीब 20.08 फीसद वोट मिला है। प्रचंड जीत के बाद पार्टी नेताओं के हौसले बुलंद हैं। आरके सिंह के खिलाफ एक्शन लेकर स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि बगावत करने वालों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। 

Related Topic:#bihar news#Bihar BJP

और पढ़ें