logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बालासाहेब होते तो मुंह तोड़ देते', अरविंद सावंत पर क्यों भड़के शिंदे?

अरविंद सावंत की शाइना एनसी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी ने महाराष्ट्र की राजनीति में आक्रोश पैदा कर दिया है। किरीट सोमैया और सीएम एकनाथ शिंदे ने टिप्पणी की निंदा की।

BJP slam Arvind Sawant over ‘imported maal’ remark on Shaina NC

Arvind sawant Image Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बयान से तनाव बढ़ गया है। दरअसल, शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने शिवसेना शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी पर शुक्रवार को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सांवत ने शाइना को इम्पोर्टेड माल कहा था। इस बयान के बाद से राज्य में सियासी घमासान मच गया है। सांवत के खिलाफ शाइन ने मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज कराई और कार्वाई की मांग की है। शिवसेना शिंदे गुट की महिला विंग ने भी सांवत के दिए बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

 

अगर बालासाहेब जिंदा होते तो...

वहीं, सांवत की इस टिप्पणी पर सीएम एकनाथ शिंदे ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर बालासाहेब जिंदा होते तो वे सांवत का मुंह तोड़ देते। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के बारे में इतना बुरा बोलना निंदनीय है। इसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है। ये लोग दावा करते हैं कि ये बालासाहेब की विचारधार को अपनाते हैं। 

 

कौन हैं शाइना एनसी?

एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने शाइना को मुंबादेवी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। वह कांग्रेस उम्मीदवार अमीन पटेल के खिलाफ चुनावी मैदान में मुकाबला करने उतरेंगी। बता दें कि शाइना पेशे से फैसन डिजाइनर हैं। मुंबई की ग्लेमर की दुनिया में उनका बहुत नाम भी हैं। हाल ही में उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना का दामना थामा हैं। 

 

कौन सी बात पर सांवत ने की ऐसी टिप्पणी?

हंगामा तब शुरू हुआ जब अरविंद सावंत ने शाइना एनसी को इम्पोर्टेड माल कहा, जिसका मतलब था कि बाहरी लोगों का महाराष्ट्र के राजनीतिक में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा, उनकी हालत देखिए। वह जीवन भर भाजपा में रहीं और अब दूसरी पार्टी में चली गईं। यहां इम्पोर्टेड 'माल' काम नहीं करता, केवल असली 'माल' ही काम करता है।'

 

क्या बोलीं शाइना?

शाइना ने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हम सभी जानते हैं कि महाविनाश अघाड़ी वाले महिलाओं का सम्मान नहीं करते। मां मुंबा देवी का आशीवार्द मेरे साथ है। आप किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, तो क्या आपको लगता है कि कोई महिला चुप रहेगी? महाराष्ट्र की महिलाएं उन्हें करारा जवाब देंगी। 

Related Topic:#Politics

और पढ़ें