logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'वर्षा जाने से फडणवीस को लगता है डर,' संजय राउत ने क्यों कहा ऐसा?

संजय राउत ने दावा किया है कि देवेंद्र फडणवीस अंध श्रद्धा की वजह से वर्षा बंगले में शिफ्ट नहीं हो रहे हैं। बंगले से जुड़ा हंगामा क्या है, आइए समझते हैं।

Sanjay Raut

शिवसेना नेता संजय राउत। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास 'वर्षा' है। महाराष्ट्र की सियासत में ऐसी चर्चा है कि वर्षा में कुछ काला जादू हुआ है, जिसकी वजह से देवेंद्र फडणवीस वहां शिफ्ट नहीं होना चाह रहे हैं। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस अंधविश्वास की वजह से वर्षा जाने से बच रहे हैं।

संजय राउत से पत्रकारों ने सवाल किया कि शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता दबी जुबान में कह रहे हैं कि शिवसेना (UBT) नेता बताएं कि वहां क्या काला जादू किया है। इस दावे की हकीकत क्या है। इसके जवाब में संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस दोनों को अंधविश्वासी बता दिया।

'अंधविश्वास में जकड़े हैं सीएम फडणवीस'
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र प्रगतिशील राज्य रहा है और अंध श्रद्धा के खिलाफ लड़ता रहा है। साल 2022 में जब से एकनाथ शिंदे सत्ता में आए, राज्य की सियासत में अंध श्रद्धा बढ़ गई। एकनाथ शिंदे ने कहा, 'महाराष्ट्र अंधश्रद्धा के खिलाफ लड़ता है। सोशल प्रोग्रेस के बारे में, समाजिक सुधार के बारे में महाराष्ट्र हमेशा सबसे आगे रहा है। यहां अंध श्रद्धा नहीं चलता है। यहां लोग प्रगतिशील हैं।'

यह भी पढ़ें- किस तरह हो रहा महाकुंभ में तीसरा 'अमृत स्नान'? जानें कैसी है व्यवस्था

संजय राउत ने कहा, 'अचानक से राजनीति में अंध श्रद्धा बढ़ गई है। जबसे एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने, तब से ही ऐसा हो रहा है। वह गुवाहाटी गए थे। इसको काटा-उसको काटा,  उसका खून गया, फिर मुख्यमंत्री बने। यह बातें महाराष्ट्र की तब से चलने लगी हैं। अगर बात करें वर्षा बंगले की तो यह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का आधिकारिक निवास वर्षा है। देवेंद्र फडणवीस वहां जाने से डरते हैं।'


क्यों वर्षा जाने से डर रहे हैं देवेंद्र फडणवीस?
संजय राउत ने इसके बारे में भी दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अंध विश्वास की वजह से देवेंद्र फडणवीस वहां जाने से बचते हैं। संजय राउत ने कहा, 'यहां हर मंत्री कैबिनेट मंत्री की ख्वाहिश होती है कि कभी न कभी उसे वर्षा बंगले में आधिकारिक तौर पर रहने का सौभाग्य मिले। मैंने देखा है कि वहां जाने से मुख्यमंत्री डरते हैं। उन्हें बहुत डर लगता है। बोले बहुत डर लगता है। वह डर क्यों लगता है, जाने से ही डरते हैं, ऐसी क्या बात छिपी है, क्या रहस्य है।'

इसे भी पढ़ें- ISRO के 100वें मिशन को झटका, NVS-02 के थ्रस्टर्स कैसे हुए फेल?

संजय राउत ने कहा, 'एक फिल्म आई थी कि दो गज जमीन। अब देवेंद्र फडणवीस बताएं कि दो गज जमीन के नीचे क्या है। राम गोपाल वर्मा को वहां जाना चाहिए और फिल्म बनाना चाहिए। मुख्यमंत्री पद तो वहां आपको रहना पड़ेगा। मैं सुन रहा हूं कि देवेंद्र फडणवीस जाना नहीं जाना चाहते हैं। क्या है उसके नीचे, क्या उसे तोड़कर नया बनाना चाहते हैं। यह सब बातें हमें सुनने को मिल रही हैं। हम क्या कर सकते हैं। महाराष्ट्र में ऐसा कभी नहीं हुआ था।'

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव कौन जीतेगा- AAP या BJP? क्या कहते हैं ये 5 फैक्टर्स


दिल्ली चुनाव पर क्या बोले संजय राउत?

दिल्ली के चुनाव पर एकनाथ शिंदे ने कहा, 'मोदी को लगता है कि 5 फरवरी को वह डुबकी लगाएंगे। उस आधार पर वह सोच रहे हैं कि दिल्ली के लोग ऐसा वोट करेंगे। अगर उन्हें नहाता देखकर लोग वोट करते हैं तो मुझे लगता है कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। इस देश की लोकतांत्रिक विचारधारा है खतरे में है। काम के आधार पर अरविंद केजरीवाल को लोग वोट करेंगे। उनका काम अच्छा है। काम के आधार पर उन्हें वोट मिलता है। अगर मोदी जी डुबकी मारेंगे तो लोग वोट देंगे तो ऐसा नहीं होना चाहिए।'  

Related Topic:#Devendra Fadnavis

और पढ़ें