logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मनमोहन सिंह की याद में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा? पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि उनका निधन देश के लिए बड़ी क्षति है।

Narendra Modi pays tribute to Dr. Manmohan Singh

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (तस्वीर- नरेंद्र मोदी, X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह राष्ट्र की क्षति है। पीएम मोदी ने उनके निधन को राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताई है। उन्होंने शुक्रवार को कहा है कि देश उन्हें एक दयालु इंसान, विद्वान अर्थशास्त्री और सुधारों के लिए समर्पित नेता के रूप में याद रखेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका जीवन भविष्य की पीढ़ियों को सिखाता है कि कैसे विपरीत परिस्थितियों से ऊपर उठकर ऊंचाइयों को प्राप्त किया जाता है। उन्होंने कहा, 'डॉ. मनमोहन सिंह का निधन राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। विभाजन के दौरान भारत आने के बाद बहुत कुछ खोने के बावजूद उन्होंने इन उपलब्धियों को हासिल किया।'

'उन्हें देश हमेशा याद करेगा'
पीएम मोदी ने कहा, 'डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन भविष्य की पीढ़ियों को सिखाता है कि कैसे विपरीत परिस्थितियों से ऊपर उठकर महान ऊंचाइयों को प्राप्त किया जाए। उन्हें हमेशा एक दयालु व्यक्ति, एक विद्वान अर्थशास्त्री और सुधारों के लिए समर्पित नेता के रूप में याद किया जाएगा।



'पीढ़ियां उनसे सीखेंगी'
मोदी ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन ने हम सभी के हृदय को गहरी पीड़ा पहुंचाई है। उनका जाना एक राष्ट्र के रूप में भी हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना ये सामान्य बात नहीं है। अभावों और संघर्षों से ऊपर उठ कर कैसे ऊंचाइयों को हासिल किया जा सकता है उनका जीवन ये सीख आने वाली पीढ़ी को देता रहेगा।'



'उनके योगदान को हमेशा याद करेगा भारत'
पीएम मोदी ने कहा, 'एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने अलग-अलग स्तर पर भारत सरकार में अनेक सेवाएं दी। प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास और प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनका जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब था। आज इस कठिन समय में मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं डॉ. मनमोहन सिंह को सभी देशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'



'दलगत राजनीति से ऊपर थे डॉ. मनमोहन सिंह'
प्रधानमंत्री ने कहा कि कि अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद डॉ. मनमोहन सिंह ने व्हीलचेयर पर बैठकर महत्वपूर्ण सत्रों में भाग लिया और अपने संसदीय कर्तव्यों को पूरा किया। वह हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर रहे सभी दलों के व्यक्तियों के साथ संपर्क बनाए रखा और सभी के लिए आसानी से सुलभ रहे।

कैसे हुआ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन?
मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। मनमोहन सिंह को बृहस्पतिवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। वह 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। 

Related Topic:#Manmohan Singh

और पढ़ें