logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन है कपिल सांगवान उर्फ नंदू, जिसके चक्कर में फंस गए AAP विधायक

आप विधायक नरेश बालियान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई साल 2023 के जबरन वसूली मामले में की है।

Naresh Balyan Extortion Case

नरेश बाल्यान, Image Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को रविवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा और दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा उनकी पुलिस रिमांड मांग सकती है। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर से विधायक बाल्यान को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक ऑडियो क्लिप जारी किया था जिसके कुछ घंटो बाद ही नरेश की गिरफ्तारी हुई।

ऑडियो क्लिप में क्या?

इस ऑडियो क्लिप में AAP विधायक को गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू को दिल्ली के एक बिल्डर और अन्य लोगों को धमकाने और उनसे फिरौती वसूलने का निर्देश देते हुए सुना जा सकता है। दरअसल, क्राइम ब्रांच को नंदू के साथ बातचीत का एक ऑडियो मिला था। बता दें कि नंदू भारत से भागकर लंदन में रहता है। बाल्यान को पहले क्राइम ब्रांच ने दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम स्थित अपने कार्यालय में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया। 

भाजपा ने लगाए आरोप

शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बाल्यान पर पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की मंजूरी से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया। भाटिया ने विधायक को निलंबित करने की भी मांग की है। बाल्यान की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने बचाव किया और दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है। 

 

AAP ने आरोपों का किया खंडन

आप विधायक ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया और कहा कि वे उन लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराएंगे जो उनके बारे में 'झूठ फैलाते हैं।' आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जब से केजरीवाल ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाना शुरू किया है, तब से भाजपा और केंद्र सरकार 'उनकी पार्टी के नेताओं को परेशान करने और उनके खिलाफ साजिश रचने की कोशिश कर रही है।' सिंह ने दावा किया, 'इस साजिश के तहत बाल्यान को गिरफ़्तार किया गया है और उनके खिलाफ़ आरोप निराधार हैं।'

कौन है गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू?

कपिल सांगवान को लेकर कहा जाता है कि वो लंदन में रहता है और दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर है। उसे नंदू के नाम से भी जाना जाता है। कपिल पर दिल्ली और आसपास के बड़े कारोबारियों से वसूली करने के  लिए जाना जाता है। अगर कोई उसके मुताबिक पैसे देने से इनकार करता है तो वो मर्डर भी कर देता है।


और पढ़ें