logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं नायब सैनी के धाकड़ अफसर, जिन्हें मिली CMO में जगह?

नायब सैनी ने नई सरकार के गठन के बाद अब IAS अधिकारियों की नई टीम बनाई है। इस लिस्ट में साकेत कुमार और आशिमा बराड़ जैसे नाम शामिल हैं।

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। (तस्वीर- फेसबुक)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने काम-काज के लिए IAS अधिकारियों की नई टीम बनाई है। मुख्यमंत्री कार्यालय में अब 5 नए अधिकारियों की एंट्री हुई है, जिनके हवाले, सरकार का कामकाज होगा। हरियाणा में बीजेपी सरकार के 1 महीने 10 दिन बाद अब मुख्यमंत्री कार्यालय में नए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति हुई है।

बुधवार देर रात मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए ये नाम घोषित किए गए हैं। पुरानी टीम की जगह नए अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। सीनियर IAS अधिकारी वी उमांशकर की जगह अब सीनियर IAS अधिकारी अरुण गुप्ता,मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रधान सचिव होंगे।

किन अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी?
IAS साकेत कुमार अतिरिक्त प्रधान सचिव बने हैं। शहरी निकाय विभाग के निदेशक पद पर रहे IAS यशपाल, अब मुख्यमंत्री नायब सैनी के उप प्रधान सचिव होंगे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर रिटायर्ड IAS अधिकारी राजेश खुल्लर हैं। राजेश खुल्लर, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भी साथ रहे हैं। 

IAS आशिमा बराड़ भी नायब सैनी के कार्यालय में होंगी। वे डीजी, सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण विभाग में थी। IAS अमित अग्रवाल को भी अहम जिम्मेदारी मिली है। वे पंचायत एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

और CMO में क्या होगा फेरबदल?
हरियाणा में मुख्यमंत्री कार्यालय में राजनीतिक नियुक्तियां भी होने वाली हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, असीम गोयल को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सुभाष सुधा को विशेष कार्याधिकारी (OSD) बनाया जा सकता है।  हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन के चेयरमैन रह चुके भोपाल सिंह खदरी को मुख्यमंत्री कार्यालय में जगह मिल सकती है।


और पढ़ें