logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महाराष्ट्रः चुनाव आयोग ने VVPAT पर्चियों का किया मिलान, जानें क्या हुआ

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा में ईवीएम की वीवीपैट स्लिप से मिलान करने की अपील की गई थी. चुनाव आयोग ने अपना फैसला सुना दिया है।

Representational Image : PTI

प्रतीकात्मक तस्वीर । पीटीआई

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

चुनाव आयोग ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वीवीपैट स्लिप और ईवीएम के द्वारा डाले गए वोटों में के मिलान के बाद किसी तरह की कोई खामी नहीं पाई गई है.

 

चुनाव आयोग के मुताबिक हर विधानसभा क्षेत्र के 5 बूथ से वीवीपैट स्लिप का वोटों के साथ मिलान किया गया. सबके सामने काउंटिंग करने के बाद यह पाया गया कि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ नहीं है.

 

चुनाव आयोग के मुताबिक 288 विधानसभा क्षेत्रों के 1440 पर्चियों की जांच की गई. इनमें से किसी भी पर्ची का मिसमैच नहीं पाया गया.

 

क्या था मामला

दरअसल, 23 नवंबर को आए महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों के बाद महायुति को भारी जीत मिली और एमवीए को सिर्फ 54 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. यहां तक कि बारामती में शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार भी एनसीपी प्रमुख अजित पवार के सामने हार गए. बारामती सीट दोनों दलों के लिए नाक का सवाल था.

 

इसके बाद युगेंद्र सहित अन्य 20 नेताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए और वीपीपैट स्लिप से मिलान कराए जाने की अपील की.

कांग्रेस ने भी की थी शिकायत

कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में नांदेड़ सीट पर जीत हासिल की थी लेकिन वह इस क्षेत्र की सभी 6 विधानसभा सीटें हार गई. इसके बाद कांग्रेस ने ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया था और चुनाव आयोग को पत्र लिखा था. हालांकि, मिलान के बाद किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई.

Related Topic:

और पढ़ें