logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पटियाला में जीत, लुधियाना-जालंधर में धमाल, AAP के लिए साल बेमिसाल

पटियाला में आम आदमी पार्टी का ही मेयर बनेगा। यहां 53 वार्ड में 43 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीत ली हैं। कांग्रेस और बीजेपी को 4-4 वार्डों में जीत मिली है। SAD केवल 2 वार्ड जीत सकी।

Patiala Elections

पटियाला नगर निगम चुनावों के दौरान वार्ड संख्या 34 पर हंगामा भी हुआ। (तस्वीर-PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब के नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन किया है। पटियाला और फगवाड़ा के निकाय चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। फगवाड़ा में कांग्रेस को जीत मिली है, वहीं पटियाला में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। दोनों शहरों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के मेयर बनेंगे।

पटियाला में आम आदमी पार्टी के 45 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सिर्फ 4 पार्षद जीत सके, वहीं कांग्रेस और अकाली दल के 3-3 उम्मीदवार जीते हैं। पटियाला में नामांकन के दौरान करीब 7 वार्ड में कथित तौर पर धांधली हुई थी। हाई कोर्ट ने इन सीटों पर चुनाव नहीं कराने का आदेश दिया था। 

फगवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस के 22, आम आदमी पार्टी के 12 और बीजेपी के 5 पार्षद जीते हैं। अकाली दल को 3-3 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। फगवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस के 22, आम आदमी पार्टी के 12 और बीजेपी के 5, अकाली दल के 2 और अन्य 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत की थी। 

कब हुई थी वोटिंग?
शनिवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी। शाम 4 बजे तक वोटिंग चली। 3 बजे तक 55 प्रतिशत वोट पड़ गए। इस चुनाव में 3,300 उम्मीदवार उतरे थे। कुल 3,809 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। कुल 37.32 लाख वोटरों ने वोट किया है। इनमें से महिला उम्मीदवारों की संख्या 17.75 लाख थी। ईवीएम के जरिए ही वोट पड़े थे। 
 
किन नेताओं की दांव पर लगी थी साख?
भारतीय जनता पार्टी के नेता तरुण चुघ,कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह अजुला, लुधियाना के विधायक अशोक परासर और जालंधर कैंट के विधायक प्रगट सिंह ने खूब मेहनत की। 

भिड़े बीजेपी-AAP कार्यकर्ता
बीजेपी और शिरोमणि अकाल दल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धांधली करने की कोशिशें की हैं। पटियाला के वार्ड नंबर 34 में भी खूब हंगामा बरपा। बीजेपी नेता जय इंदर कौर ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग मंडरा रहे हैं, पुलिस एक्शन की भी उन्होंने की है। पटियाला के एसएसपी नायक सिंह से भी लोगों ने बहस की है।

Related Topic:#AAP

और पढ़ें