लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद से चर्चा में आए 17 वर्षीय छात्र वेदांत श्रीवास्तव से मुलाकात की। दोनों ने उन मुद्दों पर सरकार और ट्रोल करने वाले लोगों को घेरा, जिनकी वजह से उन्हें लोग पाकिस्तानी तक बता रहे थे।
CBSE और OSM पर बोलने की वजह से वेदांत श्रीवास्तव को देशद्रोही, आतंकवादी, सोरोस एजेंट और पाकिस्तानी जैसे शब्दों से नवाजा था। राहुल गांधी ने ट्रोल और गालियां देने वाले लोगों को लताड़ते हुए कहा कि 17 साल के 'आतंकियों' का चेहरा तो दिखा दो।
यह भी पढ़ें: CBSE के OSM टेंडर पर ब्लॉग बनाया, सोशल मीडिया पर छा गया बच्चा
राहुल गांधी ने क्या कहा है?
राहुल गांधी, नेता विपक्ष, लोकसभा-
मेरे साथी एंटी-नेशनल सोरोस एजेंट्स के साथ खुली चर्चा। इन देशद्रोहियों इन आतंकवादियों के चेहरे दिखाओ।
राहुल गांधी ने वेदांत और उनके भाई सिद्धांत से सवाल किया, 'क्या तुम्हें भी आतंकवादी कहा गया?' सिद्धांत ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'हां, हां।'
इसके बाद राहुल गांधी ने कैमरामैन से कहा, 'इन देशद्रोहियों, इन आतंकवादियों के चेहरे दिखाओ।'
यह भी पढ़ें: सवालों के घेरे में CBSE का OSM सिस्टम, छात्र ने गिनाई टेंडर से जुड़ी खामियां
कौन हैं वेदांत जिनसे मिले राहुल गांधी?
वेदांत दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया था कि CBSE ने उन्हें फिजिक्स का गलत आंसर शीट भेज दिया था, जिसकी हैंडराइटिंग उनकी अपनी नहीं थी। बाद में बोर्ड ने गलती मान ली और सही शीट ईमेल कर दी और रिजल्ट अपडेट हो गया। इस केस में 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत भी सुर्खियों में हैं। OSM टेंडर प्रक्रिया पर ब्लॉग लिखकर बड़े सवाल उठाए थे।
यह भी पढ़ें: 'मैंने फरवरी में OSM हैक किया था...', गड़बड़ी और दावों पर क्या बोला CBSE?
अब इस मामले में अब तक क्या हुआ है?
राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने इसकी जांच की मांग की है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी जिम्मेदारी ली है। अब उन्होंने कहा है कि ऐसी गलतियां नहीं होंगी। यह विवाद ऐसे समय में आया है जब पहले ही NEET पेपर लीक और CUET में तकनीकी दिक्कतों से परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।राहुल गांधी ने कहा कि वेदांत जैसे होनहार और साहसी युवा देश के भविष्य हैं। उन्हें अपमान के बजाय जवाब मिलना चाहिए था।