logo

ट्रेंडिंग:

'गद्दार और जयचंद हैं शकील अहमद,' राहुल गांधी के नाम पर क्या गए कांग्रेस नेता?

राहुल गांधी पर बयान देने को लेकर मणिकम टैगोर ने शकील अहमद को निशाने पर लिया है। उन्हें गद्दार और जयचंद बता दिया है। आखिर इस विवाद की शुरुआत क्यों हुई है, आइए समझते हैं।

Mallikarjun Kharge

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर शकील अहमद की आलोचना की है। मणिकम टैगोर ने शकील अहमद को 'गद्दार' और 'जयचंद' बता दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस महासचिव रहे शकील अहमद ने राहुल गांधी को 'डरपोक' और असुरक्षित नेता कहा था। उन्होंने दावा किया था कि वह पार्टी में केवल उन्हीं युवा नेताओं को बढ़ावा दे रहे हैं जो उनकी प्रशंसा करते हैं।

मणिकम टैगोर ने इसे लेर शकील अहमद को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है कि यह बयान बिलकुल हैरान करने वाला नहीं है, वह गद्दार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जयचंद के जत्थे में शामिल लोग, कांग्रेस के खिलाफ ऐसी बातें कहते हैं। शकील अहमद के कांग्रेस छोड़ने को लेकर सियासी हंगामा बरपा है।

यह भी पढ़ें: इधर बिहार में वोटिंग खत्म उधर कांग्रेस के शकील अहमद ने दिया इस्तीफा

 

मणिकम टैगोर, कांग्रेस सचेतक, लोकसभा:-
मैं हैरान नहीं हूं। बस एक बार फिर दुखी हूं कि जब साहस सबसे लंबा रास्ता चुनता है, तब विश्वासघात खुलकर सामने आता है। यह कोई नई बात नहीं है, लेकिन ये गद्दारों का नया जत्था है। इनमें से कुछ मोदी सरकार में मंत्री हैं, कुछ सांसद हैं, एक तो वर्तमान मुख्यमंत्री भी हैं, और कई बेरोजगार हैं जिन्होंने दल-बदल किया है। 2026 के जयचंदों के जत्थे में आपका स्वागत है।

शकील अहमद निशाने पर क्यों?

मणिकम टैगोर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमला करके वे मल्लिकार्जुन खरगे जी का भी अपमान कर रहे हैं। वह वर्तमान भारतीय राजनीति में सबसे बड़े दलित नेता हैं और कांग्रेस की लोकतांत्रिक आत्मा हैं। मणिकम टैगोर ने कहा है कि ऐसे वक्त में जब, ऐसे समय में जब कांग्रेस को एकता की सबसे ज़्यादा जरूरत है, शकील अहमद जैसे लोगों ने उस नेता पर हमला करना चुना है, जिन्होंने नफरत को हराने और प्यार फैलाने के लिए 4,000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया तथा भारत को न्याय और गरिमा से फिर से जोड़ने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए 6,000 किलोमीटर की दूरी तय की। 

यह भी पढ़ें: नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने छोड़ी कांग्रेस, यूपी में कितनी बड़ी ताकत रहे हैं?

शकील अहमद ने कांग्रेस के क्यों किनारा किया?

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी महासचिव रह चुके अहमद ने पिछले साल नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी असुरक्षित और डरपोक नेता हैं। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी उन लोगों को आगे बढ़ाते हैं, जो लोग उनका गुणगान करते हैं। शकील अहमद ने पिछले साल नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी। वह तीन बार विधायक और दो बार सांसद भी रहे हैं। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap