logo

ट्रेंडिंग:

'मेंटल स्टेबिलिटी चेक करें राहुल,' हरदीप पुरी को क्यों आया गुस्सा?

राहुल गांधी ने संघ, बीजेपी और भारत पर कुछ ऐसा कहा है कि बीजेपी नेताओं ने उनके बयान की कड़ी आलोचना की है। वजह क्या है, आइए जानते हैं।

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी। (Photo Credit: PTI)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने एक जनसभा में कह दिया था कि हमम अब भाजपा, आरएसएस और इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं। उनके इसी बयान पर बीजेपी नेताओं का गुस्सा भड़का है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी के बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राहुल गांधी की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि राहुल गांधी को अपनी मानसिक स्थिरता चेक करानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राहुल गांधी को बयान पर सवाल खड़े किए हैं। 

हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'क्या राहुल गांधी...। उनको बोलो, अपनी मेंटल स्टेबिलिटी चेक करें।'


राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राहुल गांधी ने कहा था, 'यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है। यदि आप मानते हैं कि हम भाजपा नामक एक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं या हम आरएसएस नामक एक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं तो आप नहीं समझ पाए हैं कि क्या हो रहा है।'



राहुल गांधी ने कहा था, 'भाजपा और आरएसएस ने हमारे देश के हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है। अब हम सिर्फ भाजपा नामक राजनीतिक संगठन और आरएसएस से नहीं, बल्कि इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं।' राहुल गांधी कोटला रोट पर कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में गुरुवार को ये बातें कहीं हैं। 

BJP नेताओं के निशाने पर आए राहुल गंधी
भाजपा ने राहुल गांधी के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। राहुल गांधी के बायन पर बीजेपी ने कहा है कि वह देश के खिलाफ खुली लड़ाई छेड़ रहे हैं। राहुल गांधी की शॉर्ट वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। भाजपा के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा, 'राहुल गांधी ने अब भारतीय राज व्यवस्था के खिलाफ खुली लड़ाई का ऐलान कर दिया है। यह सीधे जॉर्ज सोरोस की प्लेबुक से बाहर है।'

 
बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा, 'राहुल गांधी के इस बयान से हिंदुस्तानियों को तकलीफ पहुंची है। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है हम भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं। राहुल गांधी का बयान भारतीय संप्रभुता के लिए झटका है। यह चिंता का विषय है।'

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'अब और छिपा नहीं है। कांग्रेस का गंदा सच उनके अपने नेता ने बेनकाब कर दिया है। मैं राहुल गांधी की आलोचना करता हूं उस बात को साफ-साफ कह देने के लिए जिले पूरा देश जानता है।'

Related Topic:#Rahul Gandhi

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap