logo

मूड

ट्रेंडिंग:

‘वक्रतुंड महाकाय...’ भगवान गणेश के मंत्र जिनसे आएगी सुख-समृद्धि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश की उपासना के लिए समर्पित है और इस दिन भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करने से भी लाभ प्राप्त होता है।

Bhagwan Ganesh Image

भगवान गणेश। (Pic Credit- Canva)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बुधवार का दिन भगवान गणेश की उपासना के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर भगवान गणेश की विधिवत उपासना करने से व्यक्ति के सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही इस विशेष दिन पर पूजा-पाठ के साथ-साथ कुछ मंत्रों का भी जाप करना चाहिए, जिन्हें बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें की पूजा-पाठ में मंत्र और स्तोत्र बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं, जिससे देवी-देवता जल्दी प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं, भगवान गणेश की कुछ प्रसिद्ध और आसान मंत्र।

भगवान गणेश के लोकप्रिय मंत्र

‘ॐ गं गणपतये नमः’

 

बुधवार के दिन इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

 

‘ॐ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:।

निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।'

 

भगवान गणेश की इस प्रसिद्ध मंत्र का जाप करने से गणपति जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और वह जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

 

'ॐ ऐं ह्वीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे'

 

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह के कारण समस्याएं उत्पन्न हो रही है। उन्हें इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रह दोष दूर होता है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 

'ॐ एकदन्ताय विदमहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।'

 

भगवान गणेश को समर्पित इस गायत्री मंत्र का जाप करने से बल-बुद्धि, विद्या और धन की प्राप्ति होती है और भगवान गणेश का आशीर्वाद व्यक्ति पर सदैव बना रहता है। जिन लोगों को आर्थिक या व्यापारिक क्षेत्र में समस्याएं आ रही हैं, उन्हें इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

 

Disclaimer- यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। Khabargaon इसकी पुष्टि नहीं करता।


और पढ़ें