गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर धार्मिक आध्यात्मिक और भारतीय सनातन संस्कृति के समागम महाकुंभ 2025 चल रहा है। यहां धर्म,कर्म, अध्यात्म, पूजा ,सत्संग की बातें हो रही हैं। साधु संत कठिन तपस्या, योग और हठयोग कर रहे हैं। मथुरा में भगवान कृष्ण के जन्म स्थान पर कृष्ण के भव्य मंदिर के निर्माण की कामना को लेकर आशुतोष महाराज खड़े होकर कठोर आराधना के साथ हठयोग कर रहे हैं। महाकुंभ में पूरे 45 दिनों तक यह हठयोग अनवरत जारी रहेगा।
संत आशुतोष महाराज कठिन साधना करके मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मुक्त करवाने, भव्य दिव्य श्री कृष्ण मंदिर बनने, भगवान श्रीकृष्ण और शाही ईदगाह मामले में न्यायालय में चल रहे मुकदमों में जीत के लिए शिविर में सहस्त्र चंडी महायज्ञ करवा रहे हैं। वहीं पिछले 7 दिनों से निरंतर खड़े हो कर मां गंगा ,माता शाकुंभरी, भगवान विष्णु आदि आराध्य देवों से प्रार्थनारत हैं।
क्यों चर्चा में संत आशुतोष?
संत आशुतोष श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह केस के मुख्य वादकारी भी हैं। हाईकोर्ट से दूसरी न्यायालय तक में इस केस की पैरवी करने के साथ ही इनपर्सन बहस भी करते हैं। और अभी हाल में ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह को भी इस केस में एंगेज किया है।
जब संत आशुतोष महाराज से जुड़े भक्तों और मथुरा के श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर भव्य मंदिर बनने की कामना रखने वाले श्रद्धालुओं को संत आशुतोष महाराज के संकल्प और कठिन हठयोग की जानकारी हो रही बड़ी संख्या में लोग उनके शिविर पर पहुंच रहे हैं।
क्या कह रहे हैं संत आशुतोष?
संत आशुतोष महाराज बार-बार कहते हैं अयोध्या हुई हमारी अब मथुरा की बारी है, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा से जुड़े संत आशुतोष पाण्डेय मानते हैं कोई भी बड़ा कार्य प्रयोजन बिना जब तक और यज्ञ के पूरा नहीं होता इसलिए उन्होंने गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के इस पावन संगम रेती पर तपस्या स्वरूप यह छोटा सा प्रयास कर रहे हैं।
क्या चाहते हैं संत?
संतों की सामूहिक मांग है कि मथुरा में भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर बने। संगम क्षेत्र में आए हुए पूज्य संत महात्मा महामंडलेश्वर जो भी धर्म संसद कर रहे उन्हें मथुरा के श्री कृष्ण जन्म स्थान पर भव्य दिव्य भगवान श्री कृष्ण के मंदिर निर्माण के लिए धर्म संसद से अध्यादेश पारित करना चाहिए। वह चाहते हैं कि सरकार को इंस्ट्रक्शन हो कि प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट या उपासना स्थल एक्ट 1991में संशोधन के लिए समय से उचित जबाव लगाए। महात्मा सत्संग, कथा प्रवचन धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं उसमें मथुरा के कृष्ण जन्म स्थान में भव्य मंदिर निर्माण की बात जरूर उठाएं। सरकार को पत्र लिखें जिससे हिन्दू पक्ष को मजबूती मिले।