logo

ट्रेंडिंग:

मिथुन राशि में चंद्रमा,  मूलांक 8 के प्रभाव से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

26 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति और मूलांक 8 का संयोग समझदारी के कामों और किसी तरह की प्लानिंग बनाने के लिए विशेष लाभदायक रहने वाला है।

26 February Horoscope

26 फरवरी 2026 का राशिफल। AI इमेज। Photo Credit: Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अंक गणित के अनुसार, गुरुवार 26 फरवरी का दिन लोगों के लिए विशेष ऊर्जा लेकर आया है। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में बैठा हुआ है जो बुद्धि, संवाद और नई चीजों को सीखने की क्षमता को बढ़ाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मिथुन राशि अनुकूलनशीलता का प्रतीक है मतलब आज के दिन लोग परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में सफल रहेंगे।

 

यह दिन मूलांक 8 का है, जिसका प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। शनि अनुशासन, कड़ी मेहनत और धीरज का प्रतीक हैं। गुरुवार का दिन और मूलांक 8 का यह मेल उन लोगों के लिए बेहतरीन साबित होगा जो भविष्य के लिए बड़ी योजनाएं बना रहे हैं। कुल मिलाकर, आज का दिन सकारात्मकता और दूरदर्शी फैसलों के नाम रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: 23 फरवरी को मेष राशि में चंद्रमा, किन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

 

राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन?

मेष

इस दिन आपके लिए साहस और ऊर्जा का संचार होने का दिन है। 
क्या करें: नए प्रोजेक्ट्स और लीडरशिप पर ध्यान दें।
क्या न करें:  जल्दबाजी में फैसले न लें। किसी भी विवाद से बचें।

वृषभ

धन लाभ और आर्थिक मजबूती के योग हैं।    
क्या करें: पुराने निवेश और परिवार को समय दें।    
क्या न करें: उधार देने और जोखिम भरे निवेश से बचें।

मिथुन

बिना किसी कंफ्यूजन के बातचीत और दूसरों से संवाद बढ़ेगा।    
क्या करें: नई स्किल सीखें और यात्रा की योजना बनाएं।
क्या न करें: अफवाहों पर भरोसा और काम अधूरा न छोड़ें।

कर्क

घर में सुख-शांति और भावनात्मक मजबूती आएगी।    
क्या करें: पुराने रिश्तों को सुधारें और साथ ही अपनों का ख्याल रखें।    
क्या न करें: भावुक होकर बड़े खर्चे करने से बचें।

सिंह

करियर में चमक और मान-सम्मान मिलेगा।    
क्या करें: आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और काम करें।    
क्या न करें: अहंकार और फालतू की बहस से दूर रहें।

कन्या

हेल्थ बेहतर होगा और काम करने की क्षमता बढ़ेगी।    
क्या करें: पेंडिंग काम निपटाएं और सेहत का ध्यान रखें।    
क्या न करें: आलस्य और नकारात्मक विचारों को पास न आने दें।

तुला

रिश्तों और पार्टनरशिप में सुधार होगा।    
क्या करें: नए एग्रीमेंट और आपसी तालमेल पर ध्यान दें।    
क्या न करें: अकेले फैसले न लें और निवेश में जल्दबाजी न करें।


यह भी पढ़ें: होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण का साया, क्या करें और क्या नहीं? जवाब जानिए

वृश्चिक

छिपे हुए लाभ और रिसर्च में सफलता मिलेगी।    
क्या करें: गहरे चिंतन और शोध वाले काम करें।
क्या न करें: किसी भी विवादित मुद्दों पर बोलने से बचें।

धनु

भाग्य का साथ मिलेगा और साथ ही यात्रा के योग बन रहे हैं।    
क्या करें: पढ़ाई और लंबी दूरी की यात्रा से लाभ उठाएं।    
क्या न करें: नियम न तोड़ें और ओवरकॉन्फिडेंस से बचें।

मकर

करियर में स्थिरता के साथ-साथ आपको अपनी मेहनत का मीठा फल मिलेगा।    
क्या करें: अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।    
क्या न करें: पुरानी गलतियों को न दोहराएं। सेहत के साथ खिलवाड़ न करें।

कुंभ

सोशल लाइफ एक्टिव रहेगी, नेटवर्किंग का फायदा होगा।    
क्या करें: दोस्तों और करीबियों से मदद लें।    
क्या न करें: ऑनलाइन विवादों और अफवाहों से दूरी बनाएं।

मीन

मन को शांति मिलेगी और अध्यात्म की ओर झुकाव होगा।
क्या करें: दान-पुण्य और क्रिएटिव काम करें।
क्या न करें: अकेलापन महसूस न करें और फालतू के खर्च न करें।

 

डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जानकारी के लिए ज्योतिषि से संपर्क करें।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap