logo

ट्रेंडिंग:

वो 5 वादे जो चुनाव में लेकर जाएगी RJD, जानें तेजस्वी की रणनीति

आरजेडी और तेजस्वी यादव नीतीश सरकार में बिहार में अपराध, पलायन, महंगाई, बेरोजगारी, शराबखोरी को मुद्दा बनाकर जेडीयू को घेर रहे हैं।

bihar rjd promise

राजद नेता तेजस्वी यादव। Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

बिहार में 8 महीने बाद यानी अक्टूबर-नंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को देखते हुए एनडीए और महागठबंधन की तरफ से अभी से तैयारियां शरू हो गई हैं। दोनों खेमों की बिहार में सियासी हलचल बढ़ गई है। जहां, एनडीए की तरफ से 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर में किसानों को सम्मान निधि की किस्त जारी करके उन्हें साधने की कोशिश की, वहीं आरजेडी भी धीरे-धीरे राज्य के लिए अपने तरकश से तीर निकाल रही है।

 

राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार जिलों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से मिल रहे हैं। वह नीतीश सरकार को हर मोर्चे पर घेर रहे हैं। तेजस्वी यादव बिहार में 'कार्यकर्ता संवाद यात्रा' पर हैं। वह नवादा, नालंदा, सीतामढ़ी, सिवान, छपरा और दरभंगा सहित अन्य जिलों में जाकर कार्यकर्ता सम्मेलन करके चुनावी मुद्दों को सेट कर रहे हैं। साथ ही वह जिलों में छोटी और बड़ी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। 

 

तेजस्वी की रणनीति

 

इस बार आरजेडी खासतौर से किसान, युवाओं और महिलाओं को टारगेट कर रही है। इस सिलसिले में तेजस्वी पटना लौटते हुए हाइवे के किनारे एक किसान से जाकर मिले थे। उन्होंने किसान से गोभी खरीदी थी और उसे पैसे भी दिए थे। ऐसे ही उन्होंने एक युवती को पटना से 'लैपटॉप' भिजवाया था। ऐसे ही तेजस्वी ने फूलों की खेती करने वाले किसान से मिलने के लिए अपना काफिला रुकवा दिया। उन्होंने फूल किसान से फूल भी खरीदे और बदले में उसे पैसे दिए। 

 

किसानों और युवाओं के मुद्दे साफ

 

इस तरह से तेजस्वी ने बिहार की जनता के सामने साफ कर दिया कि वह किसानों के मुद्दों को लेकर कितने गंभीर हैं। इस विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव राजद और महागठबंधन का चेहरा हैं। आरजेडी उनके चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी। ऐसे में नीतीश कुमार के साथ चलाई अपनी 17 महीनों में युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर वह युवाओं को अपने पाले में करने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। 

 

आरजेडी के पांचों वादे

 

चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार की जनता के सामने 5 वादे कर दिए हैं, जिनको लेकर वह लोगों के बीच जा रही है। आरजेडी ने इसे 'बेहतर बिहार के लिए 5 शपथ' नाम दिया है। देखिए वो पांचों वादे, जो आरजेडी बिहार की सत्ता में आने के बाद करेगी...

  • बिहार के हर घर को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे
  • हर माताओं-बहनों के खाते में हर महीने 2,500 देंगे 
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1500 करेंगे
  • युवाओं को लाखों की संख्या में सरकारी नौकरियां दी जाएंगी
  • पलायन से मुक्ति मिलेगी, लोगों को बिहार में ही काम मिलेगा

इसके अलावा आरजेडी और तेजस्वी यादव नीतीश सरकार में बिहार में अपराध, पलायन, महंगाई, बेरोजगारी, शराबखोरी को मुद्दा बनाकर जेडीयू को घेर रहे हैं। पार्टी ने जेडीयू पर बिहार को 20 साल में बर्बाद करने का आरोप लगाया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap