logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रंप का ईरान से हमला रोकने की बात कहना शांति नहीं बल्कि नैरेटिव गढ़ने की चाल है

डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी कर कहा कि ईरान पर अगले पांच दिनों तक हमला नहीं किया जाएगा। ऐसे में यह ईरान पर दबाव और नैरेटिव बनाने की एक चाल भी हो सकती है।

news image

डोनाल्ड ट्रंप । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जारी है और स्थिति काफी तनावपूर्ण हो चुकी है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप का यह कहना कि 'अगले 5 दिन तक अमेरिका हमला नहीं करेगा', पहली नजर में एक नरम रुख लग सकता है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय राजनीति में ऐसे बयान अक्सर सीधे नहीं, बल्कि कई परतों में काम करते हैं। 

 

यह फैसला सिर्फ सैन्य कार्रवाई को टालने का नहीं, बल्कि दबाव बनाने, समय लेने और रणनीतिक बढ़त हासिल करने का हिस्सा है। खासकर जब मामला होर्मुज स्ट्रेट जैसे संवेदनशील मुद्दे से जुड़ा हो, तो हर शब्द एक संदेश होता है, दुश्मन के लिए भी और सहयोगियों के लिए भी।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं या आयतुल्लाह कंट्रोल करेंगे होर्मुज...', ईरान पर यह कैसा दावा कर रहे ट्रंप?

 

हम इस लेख में यही समझेंगे कि आखिर ट्रंप की यह '5 दिन वाली कूटनीति' क्या संकेत देती है और इसके पीछे असली खेल क्या है।

डेडलाइन देकर दबाव बनाना

ट्रंप की रणनीति का पहला पहलू है, डेडलाइन के जरिए दबाव बनाना। जब वह कहते हैं कि 5 दिन तक हमला नहीं होगा, तो वह असल में एक 'अल्टीमेटम विंडो' दे रहे होते हैं। इसका मतलब यह है कि ईरान के पास सीमित समय है कि वह अपने कदम वापस ले या स्थिति को सामान्य करे। 

 

यह सीधा संदेश है कि 'हम हमला कर सकते हैं, लेकिन अगर तुम अभी मान जाओ, तो टकराव टल सकता है।' इस तरह की कूटनीति में युद्ध को टालने की संभावना बनी रहती है, लेकिन दबाव इतना ज्यादा होता है कि सामने वाला देश झुकने पर मजबूर हो जाए। यह हार्ड पावर और डिप्लोमेसी का मिलाजुला रूप होता है।

युद्ध को कंट्रोल करने की कोशिश

पश्चिम एशिया पहले से ही एक अस्थिर क्षेत्र है, जहां एक छोटी चिंगारी भी बड़े युद्ध में बदल सकती है। ट्रंप का 5 दिन का इंतजार इस बात का संकेत है कि अमेरिका फिलहाल फुल-स्केल वॉर से बचना चाहता है।

 

इसलिए यह समय एक तरह का 'कूलिंग-ऑफ पीरियड' भी है, जिससे स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके।

तैयारी के लिए रणनीतिक समय

कूटनीति के साथ-साथ यह पूरी तरह एक सैन्य कदम भी है। किसी बड़े हमले से पहले अमेरिका को अपने एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात करने, मिसाइल सिस्टम तैयार करने, खुफिया जानकारी इकट्ठा करने जैसे काम करने होते हैं।

 

5 दिन का समय इस लिहाज से मिलिट्री बिल्डअप विंडो भी हो सकता है। यानी बाहर से यह शांति का संकेत लगता है, लेकिन अंदर ही अंदर तैयारी पूरी की जा रही होती है।

सहयोगियों को साथ लाने की कोशिश

अमेरिका आमतौर पर ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर अकेले कदम नहीं उठाता। उसे अपने सहयोगियों का समर्थन चाहिए चाहे वह यूरोप हो या पश्चिम एशिया के देश। ऐसे में यह तब तक के लिए सहयोगियों को साथ लाने की कए कोशिश भी हो सकती है।

इन सभी से सलाह-मशविरा करने और समर्थन जुटाने के लिए समय चाहिए। इन 5 दिनों में वह फिर से अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए काम कर सकता है।

ईरान के भीतर दबाव बढ़ाना

यह रणनीति सिर्फ बाहरी नहीं, बल्कि आंतरिक दबाव भी पैदा करती है। जब एक बड़ी ताकत खुलकर धमकी देती है और समय सीमा तय करती है, तो उस देश के भीतर भी हलचल बढ़ जाती है।


ऐसे में ईरान में व्यापारिक वर्ग, आम जनता, राजनीतिक समूह सरकार पर दबाव डाल सकते हैं कि टकराव से बचा जाए।  इस तरह ट्रंप का बयान एक तरह का साइकोलॉजिकल प्रेशर टूल की तरह काम कर सकता है।

वैश्विक व्यापार को संभालने की कोशिश

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम है। अगर यहां युद्ध होता है, तो तेल की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी और वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। ट्रंप का 5 दिन का इंतजार बाजार को यह संकेत देता है कि स्थिति अभी पूरी तरह बिगड़ी नहीं है।


इससे ग्लोबल मार्केट में पैनिक कम होता है, और अमेरिका खुद भी आर्थिक झटकों से बचने की कोशिश करता है।

'सख्त लेकिन जिम्मेदार' छवि बनाना

ट्रंप की राजनीति का एक बड़ा हिस्सा उनकी छवि है। वह खुद को एक ऐसे नेता के रूप में पेश करते हैं जो कमजोर नहीं है लेकिन जल्दबाजी में फैसले भी नहीं लेता। ऐसा करके वह अपनी छवि को सुधारना चाहते हैं ताकि पूरी दुनिया में जो उनकी छवि खराब हो रही है उसमें कुछ सुधार किया जा सके।


इस तरह के एलान से वह यह दिखाना चाहते हैं कि उनके पास ताकत है लेकिन वह ताकत होने के बावजूद युद्ध को टालना चाहते हैं।

बैकचैनल से बातचीत का अवसर

अंतरराष्ट्रीय संकट में अक्सर पर्दे के पीछे बातचीत चलती रहती है। ऐसे में मध्यस्थ देश, गुप्त राजनयिक चैनल और खुफिया स्तर की बातचीत सभी सक्रिय हो जाते हैं।

5 दिन की यह अवधि असल में छिपी हुई डिप्लोमेसी विंडो भी हो सकती है, जिसके जरिए इसका समाधान निकालने की कोशिश हो सकती है।


यह भी पढ़ें: ईरान को तबाह करने चले थे, सीज फायर कर बैठे, पल-पल क्यों बदलती है ट्रंप की चाल?


ट्रंप का '5 दिन तक हमला नहीं' बयान पूरी तरह से कूटनीतिक बयान लगता है। हालांकि, इस बयान के तुरंत बाद ईरान की तरफ से स्पष्ट किया गया कि उनकी ट्रंप से कोई बात नहीं हुई है। साथ ही ईरान ने ‘ट्रंप के पीछे हटने’ की भी बात कही तो जाहिर है अभी तक तो धरातल पर इसका कोई समाधान नहीं निकल सका है।


और पढ़ें