logo

ट्रेंडिंग:

एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी, 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

एशिया कप 2025 का शेड्यूल सामने आ गया है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा। भारत-पाकिस्तान मैच 9 सितंबर को खेला जाएगा।

Asia Cup India vs Pakistan

एशिया कप 2023 के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी। (Photo Credit: ICC/X)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने शनिवार (26 जुलाई) को बयान जारी कर बताया कि टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होगा और इसकी शुरुआत 9 सितंबर से होगी। वहीं फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है। ग्रुप A में भारत-पाक के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान है।

 

ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान का मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को UAE के खिलाफ करेगी। इसके 4 दिन बाद हाई-वोल्टेज मुकाबले में उसकी भिड़ंत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगी। भारत का आखिरी ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान से है। सुपर 4 स्टेज की शुरुआत 21 सितंबर से होगी।

 

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह की महानता में लग गया दाग! एम्ब्रोस की तरह करेंगे वापसी?

किस फॉर्मेट में होगा एशिया कप 2025?

एशिया कप पिछली बार 2023 में आयोजित हुआ था। ODI वर्ल्ड कप 2023 को ध्यान में रखते हुए यह 50 ओवर फॉर्मेट में खेला गया। अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप होना है, जिसे देखते हुए एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में कोहली-रोहित एशिया 2025 में खेलते नहीं दिखेंगे।

 

यह भी पढ़ें: बेन स्टोक्स ने 141 रन की पारी खेल कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए? पूरी लिस्ट

एशिया कप 2025 का मेजबान देश कौन है?

एशिया कप 2025 की मेजबानी का अधिकार भारत के पास है। हालांकि यह कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट पूरी तरह से UAE में खेला जाएगा। 2023 एशिया कप हाइब्रिड मॉडल में आयोजित हुआ था। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। फिर हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया। मेजबान पाकिस्तान ने अपने ग्रुप स्टेज मैच अपने घर में खेले। वहीं भारत के मैच श्रीलंका में हुए। सुपर 4 स्टेज और फाइनल मुकाबला भी श्रीलंका में ही हुआ।

 

इसी तरह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला गया। इस टूर्नामेंट का भी मेजबान पाकिस्तान था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत के पाकिस्तान जाने से इनकार के बाद पाकिस्तान ने भी अगले 3 सालों के लिए किसी भी मल्टी नेशन टूर्नामेंट का मैच खेलने के लिए भारत आने से मना कर दिया था। इसलिए BCCI ने एशिया कप 2025 को भारत से बाहर कराने का फैसला किया है।

एशिया कप 2025 में भारत के मैच:

  • भारत बनाम UAE - 10 सितंबर
  • भारत बनाम पाकिस्तान - 14 सितंबर
  • भारत बनाम ओमान - 19 सितंबर

एशिया कप 2025 ग्रुप

  • ग्रुप A - भारत, पाकिस्तान, UAE, ओमान
  • ग्रुप B - श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग

ग्रुप स्टेज का फुल शेड्यूल:

एशिया कप 2025 सुपर 4 का शेड्यूल:

  • A1 vs A2 - 21 सितंबर
  • A2 vs B1 - 23 सितंबर
  • A1 vs B2 - 24 सितंबर
  • A2 vs B2 - 25 सितंबर
  • A1 vs B1 - 26 सितंबर

फाइनल - 28 सितंबर


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap