logo

ट्रेंडिंग:

रणजी के रण में उतरे विराट कोहली, दिल्ली की किस्मत भगवान भरोसे!

विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेल रहे हैं। इस रणजी सीजन में दिल्ली की टीम 6 में से 1 ही मैच जीत पाई है। जानिए उनके नॉकआउट में पहुचंने के समीकरण क्या हैं।

Virat Kohli Ranji Trophy Match

रेलवे के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 13 साल बाद घरेलू क्रिकेट खेलने उतरे हैं। रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के ग्रुप स्टेज के आखिरी राउंड के मुकाबले में कोहली दिल्ली के लिए खेल रहे हैं। दिल्ली का सामना अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे से हो रहा है। गुरुवार (30 जनवरी) से शुरू हुए इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने टॉस जीतकर रेलवे को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया है।

 

दिल्ली का इस रणजी सीजन कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। टीम 6 में से एक ही मैच जीत पाई है और ग्रुप-डी में 14 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर है। पिछले मैच में सौराष्ट्र से मिली 10 विकेट की करारी हार से उसके नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा। दिल्ली का अब अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करना नामुमकिन से कम नहीं है। 

 

दिल्ली की किस्मत भगवान भरोसे

 

ग्रुप-डी में तमिलनाडु की टीम 25 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद चंडीगढ़ (19 पॉइंट्स) दूसरे, सौराष्ट्र (18 पॉइंट्स) तीसरे और रेलवे (17 पॉइंट्स) चौथे नंबर पर है। दिल्ली और झारखंड के 14-14 पॉइंट्स हैं, लेकिन भागफल के अनुसार झारखंड एक पायदान ऊपर है। दिल्ली की टीम तकनीकी तौर पर नॉकआउट की रेस में बनी हुई है। हालांकि उसे बोनस पॉइंट के साथ जीत की जरूरत है।

 

इसके अलावा दिल्ली को दुआ करनी होगी कि सौराष्ट्र और चंडीगढ़ को बड़ी हार का सामना करना पड़े। सौराष्ट्र की टीम असम से भिड़ रही है जबिक चंडीगढ़ का सामना छत्तिसगढ़ से हो रहा है। रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा और जयदेव उनादकट के टीम में रहते असम के लिए सौराष्ट्र को हराना आसान नहीं होगा। ऐसे में दिल्ली की आगे जाने की उम्मीदों को भगवान भरोसे कहा जाए तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए। दूसरी ओर रेलवे के लिए भी दिल्ली जैसा ही समीकरण है। उसे सबसे पहले दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी और उम्मीद करनी होगी कि सौराष्ट्र और चंडीगढ़ हार जाएं। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI: 

 

रेलवे - अंचित यादव, विवेक सिंह, सूरज आहूजा (कप्तान), मोहम्मद सैफ, उपेन्द्र यादव (विकेटकीपर), भार्गव मेराई, कर्ण शर्मा, अयान चौधरी, हिमांशु सांगवान, कुणाल यादव, राहुल शर्मा

 

दिल्ली - अर्पित राणा, सनत सांगवान, यश ढुल, विराट कोहली, आयुष बदोनी (कप्तान), प्रणव राजूवंशी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap