logo

ट्रेंडिंग:

WI vs ENG: रदरफोर्ड के तूफान में उड़े अंग्रेज, वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत

वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। कैरेबियाई टीम ने 196 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद इंग्लैंड को 166 पर ही ढेर कर दिया।

Sherfane Rutherford T20 World Cup

शरफेन रदरफोर्ड, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 30 रन से जीत दर्ज की। दो बार की चैंपियन कैरेबियाई टीम की यह लगातार दूसरी जीत रही और वह ग्रुप-बी में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं नेपाल के खिलाफ वानखेड़े में ही हारते-हारते बची इंग्लैंड की टीम का इस शिकस्त के बाद नेट रन रेट बेहद खराब हो गया है। इंग्लिश टीम के पास वेस्टइंडीज को हराकर पहले स्थान पर आने का मौका था लेकिन फिलहाल वह स्कॉटलैंड से नीचे तीसरे नंबर पर ही रहेगी।

 

मुकाबले में पहले बैटिंग का न्योता मिलने पर वेस्टइंडीज ने 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, जिसमें शरफेन रदरफोर्ड का सबसे ज्यादा योगदान रहा। रदफोर्ड ने 42 गेंद में 2 चौके और 7 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 76 रन की पारी खेली, जिससे वेस्टइंडीज ने बड़ा टारगेट सेट किया। इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 166 पर सिमट गई।

 

यह भी पढ़ें: 'भारत को 4 गुजराती चला रहे हैं' IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर

सैम करन पड़े अकेले

टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने तूफानी शुरुआत की थी। फिल सॉल्ट ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में ही इंग्लैंड को 37 रन तक पहुंचा दिया था। चौथा ओवर लेकर आए रोमारियो शेफर्ड ने दूसरी गेंद पर उन्हें अपना शिकार बनाकर वेस्टइंडीज की बड़ी सफलता दिलाई। सॉल्ट ने 14 गेंद में 30 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद जोस बटलर और जैकब बेथेल ने मोर्चा संभाला और पावरप्ले के खत्म होने तक इंग्लैंड को 67/1 के स्कोर तक लेकर गए। इंग्लिश टीम मजबूत नजर आ रही थी लेकिन उसने अगले दो ओवर में बटलर (21) और टॉम बैंटन (2) के विकेट गंवा दिए। यहीं से वेस्टइंडीज ने शिकंजा कसना शुरू किया 131 के स्कोर तक इंग्लैंड की आधी पारी समेट दी।

 

छठे नंबर पर उतरे सैम करन ने एक छोर संभाले रखा लेकिन वह अकेले पड़ गए। करन 30 गेंद में 43 रन बनाकर नाबाद रहे और दूसरे छोर से सभी बल्लेबाज एक-एक करके पवेलियन लौट गए। वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके। रोस्टन चेज ने 4 ओवर में 29 रन दिए और 2 विकेट अपनी झोली में डाले। अकील हुसैन, शेफर्ड और शमार जोसेफ को एक-एक सफलता मिली।

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सुपर-8 के लिए कैसे कर सकता है क्वालिफाई? ये है समीकरण

होल्डर-रदफोर्ड की पारियों ने बनाया मैच

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उसने पावरप्ले में ही 3 विकेट खो दिए थे। शिमरॉन हेटमायर खतरनाक मूड में लग रहे थे लेकिन वह 12 गेंद में 23 रन बनाकर पावरप्ले के अंदर ही चलते बने। रोस्टन चेज 29 गेंद में 34 रन बनाकर 77 के कुल स्कोर पर आउट हुए। रोवमन पॉवेल (13 गेंद में 14 रन) भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। 14.2 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 128/5 हो चुका था। यहां से रदफोर्ड ने मोर्चा संभाला और जेसन होल्डर (17 गेंद में 33 रन) के साथ मिलकर 32 गेंद में 61 रन की साझेदारी की और वेस्टइंडीज को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया, जो इंग्लैंड के लिए पहाड़ समान साबित हुआ।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap