logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2025: CSK ने चुनी बैटिंग, एक बदलाव के साथ उतरी GT

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग-XI में गेराल्ड कोएट्जी को शामिल किया है।

MS Dhoni Shubman Gill

टॉस के दौरान शुभमन गिल और महेंद्र सिंह धोनी। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ रही है। CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। धोनी ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन की जगह दीपक हुड्डा आए हैं। GT की प्लेइंग-XI में भी एक बदलाव है। कैगिसो रबाडा को गेराल्ड कोएट्जी ने रिप्लेस किया है।

 

टॉप 2 में फिनिश करना चाहेगी GT 

 

प्लेऑफ में जगह बना चुकी गुजरात टाइटंस 13 में से 9 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वह चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर टॉप पर ही फिनिश करना चाहेगी। अगर GT नहीं जीतती है तो उसका टॉप 2 में रहना मुश्किल हो जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस उससे आगे निकल सकती है। 

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में जिन 5 वेन्यू पर हैं मैच, वहां कैसा भारत का टेस्ट रिकॉर्ड?

 

जीत के साथ विदा होने पर CSK की नजरें

 

चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है। आईपीएल 2025 में अपना आखिरी मैच खेलने उतरी CSK की नजरें जीत के साथ विदा होने पर होगी। साथ ही वह टेबल में 9वें स्थान पर फिनिश करना चाहेगी। अगर CSK बड़े अंतर से जीतती है तो वह राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर 9वें स्थान पर पहुंच जाएगी। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास में कभी भी आखिरी स्थान पर नहीं रही है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स ने किया पंजाब किंग्स का खेल खराब, RCB की बल्ले-बल्ले

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

 

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राशिद खान, गेराल्ड कोएट्जी, राहुल तेवतिया, मोहम्मद सिराज, साई किशोर, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा 

 

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट - साई सुदर्शन, अनुज रावत, वॉशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर और ईशांत शर्मा


चेन्नई सुपर किंग्स - आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक हुडा, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद


इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट - विजय शंकर, रविचंद्रन अश्विन, रामकृष्ण घोष, मथीशा पथिराना और कमलेश नागरकोटी

Related Topic:#IPL 2025

और पढ़ें