भारत टीम महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम, भारतीय क्रिकेट टीम के फाइनल में जीत का साक्षी बना। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्डकप अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से करारी हार दी। महिला टीम अब चैंपियन टीम है। भारतीय खिलाड़ियों ने 299 रनों का लक्ष्य दिया था, दक्षिण अफ्रीकी टीम 45.2 ओवर में सिर्फ 246 रनों पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की कैप्टन लॉा ने 101 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन यह पारी बेकार गई।
भारतीय टीम के लिए दशकों की निराशा खत्म हुई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया। फाइनल में डीवाई पाटिल स्टेडियम में 35,000 से ज्यादा क्रिकेट प्रशंसक पहुंचे थे। इस जीता का दशकों से इंतजार था।
शेफाली वर्मा की धुआंधार 87 रन और दीप्ति शर्मा की ऑलराउंड परफॉर्मेंस 58 रन और 5 विकेट ने भारत को 298/7 का मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट की शानदार 101 रन की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। दक्षिण अफ्रीकी टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गईं।
यह भी पढ़ें: विश्व विजेता बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया
किन खिलाड़ियों की बदलौत जीत मिली?
- मैच बारिश की वजह से 2 घंटे देर से शुरू हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। शेफाली और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के नुकसान तक शानदार 104 रन जोड़े। शेफाली ने 78 गेंदों में 87 रन ठोके, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा। स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए।
- रिचा घोष ने 34 और दीप्ति ने 58 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में भारत 300 के करीब पहुंचा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की आयाबोंगा खाका ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने कुल 58 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। भारत ने 50 ओवर में 298 रन 7 विकेट गंवाकर बनाए। यह विश्व कप फाइनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

दक्षिण अफ्रीका की हार क्यों हुई?
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। तजमीन ब्रिट्स रनआउट हुईं, एनके बॉश डक पर आउट हो गईं। वोल्वार्ट ने 98 गेंदों में 101 रन बनाए, लेकिन साथी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। सुने लूस सिर्फ 35 जड़ पाईं और एनरी डर्कसेन ने भी 35 रन बनाए। दीप्ति शर्मा की बॉलिंग के सामने दक्षिण अफ्रीकी टीम की एक नहीं चली।
शेफाली ने सरप्राइज गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके। दीप्ति ने 39 रन पर 5 विकेट लेकर मैच पलट दिया। आखिर में नादिन डी क्लर्क कुछ लड़ती नजर आईं लेकिन 10वें और 11वें नंबर के साथ 78 रन बनाना असंभव था। दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 246 पर सिमट गई।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप टीम में नहीं थीं शेफाली, फाइनल में कैसे बनीं जीत की हीरो?
किस देश ने कितनी बार जीता है वर्ल्ड कप?
- ऑस्ट्रेलिया- 7 बार
- इंग्लैंड- 4 बार
- न्यूजीलैंड- 1 बार