IND vs AUS: गाबा टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ, बारिश ने बिगाड़ा खेल
India vs Australia 3rd Test, Brisbane: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथा दिन का खेल खत्म हो गया है। आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह की बदौलत टीम इंडिया फॉलोऑन टालने में कामयाब रही।

Ind vs Aus 3rd Test, Photo: Khabargaon
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। स्टंप्स तक भारत का स्कोर 252/9 है। आकाश दीप 27 और जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच आखिरी विकेट के लिए हुई 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। आकाश दीप-बुमराह की इस पार्टरनशिप की बदौलत भारतीय टीम फॉलोऑन बचाने में कामयाब रही। इससे पहले केएल राहुल (84) और रवींद्र जडेजा (77) ने बहुमूल्य अर्धशतकीय पारियां खेली। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। भारत अभी उनके स्कोर से 193 रन पीछे है।
पढ़ें इस मैच के पल-पल के अपडेट:-
Live Updates
December 18, 10:42
IND vs AUS: गाबा टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ, बारिश ने बिगाड़ा खेल
भारत बनाम भारत का गाबा टेस्ट मैच 1-1 से ड्रा हो गया है। बारिश ने खेल बिगाड़ दिया है। पांचवे दिन का मैच पूरा नहीं हो पाया और मैच ड्रॉ हो गया। 5 मैचों की यह शृंखला अब बराबर हो गई है।
December 18, 10:42
बारिश की वजह से मैच रुका
बारिश की वजह से मैच रुक गया है। भारत का टी ब्रेक तक स्कोर 8 है। अभी एक ओवर भी पूरा नहीं पूरा हो पाया है।
December 18, 10:07
ब्रिस्बेन में कमाल कर पाएगी टीम इंडिया?
भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर हैं। उन्हें जीत के लिए 267 रनों की जरूरत है। मौसम की वजह से खेल बाधित हुआ है।
December 18, 09:54
ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की दूसरी पारी, 275 रनों का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने 89 रन 7 विकेट गंवाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी है। ऑस्ट्रेलिया को 274 रनों की बढ़त मिली है और भारत को जीत के लिए 275 रन बनाने होंगे। अभी 54 ओवर का खेल बाकी है।
December 18, 09:26
60 रन पर 6 विकेट
भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम उखड़ गई है। मोहम्मद सिराज ने कमाल किया है। ऑस्ट्रिया की आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौट गई है।
December 18, 09:16
पंत का शानदार कैच, स्मिथ लौटे पवेलियन, आधी टीम साफ
मोहम्मद सिराज ने स्मिथ को तगड़ा झका दिया। उन्होंने राज की गेंद पर चौका मारना चाहा लेकिन गेम बिगड़ गया। सिराज ने ओवर की आखिरी गेंद को लेग साइड में फेंका, स्मिथ ने इसे हिट कर दिया, पंत ने कैच लपक लिया। ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट गिर चुके हैं। स्कोर 58 रनों पर 5 है।
December 18, 08:50
आकाश दीप ने किया कमाल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट दिन 5वें दिन दिलचस्प मोड पर पहुंच गया है। लैबुशेन की तरह, मैकस्वीनी भी ऑफ स्टंप के बाहर गेंद को हवा में उड़ाते हुए आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट खो चुका है।
December 18, 08:21
पांचवे दिन के मैच में क्या हैं आंकड़े? कैसे मजबूत हुई टीम इंडिया?
लैबुशेन ऑफ स्टंप के बाहर गेंद को पकड़ने गए और बुमराह ने फिर से स्ट्राइक किया। ऑस्ट्रेलिया में उनका 52वां टेस्ट विकेट है। अब वे कपिल देव से आगे चले गए हैं। वह टेस्ट मैच के सफलतम खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। हालांकि, यह एक बोनस विकेट है।
December 18, 08:21
ऑस्ट्रेलिया को झटका, ख्वाजा आउट
जसप्रीत बुमराह ने ओपनर उस्मान ख्वाजा को 8 के स्कोर पर आउट कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी बिगड़ गई है।
December 17, 1:30
चौथे दिन का खेल खत्म
खराब रोशनी के कारण गाबा में स्टंप्स की घोषणा कर दी गई है। आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह का हीरो की तरह भारतीय ड्रेसिंग रूम में स्वागत हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने मैच को ड्रॉ की स्थिति में पहुंचाया।
December 17, 1:20
फॉलोऑन का खतरा टला
जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप ने आखिरी विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी कर भारत को फॉलोऑन के खतरे से बचा लिया है। रवींद्र जडेजा (77) के आउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि भारत की पहली पारी 246 से पहले सिमट जाएगी, लेकिन बुमराह और आकाश दीप के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने फॉलोऑन बचाने के साथ-साथ लगभग मैच भी बचा लिया है।
December 17, 12:25
भारत का आठवां विकेट गिरा
टी-ब्रेक के बाद चौथी ही गेंद पर भारत को आठवां झटका लगा है। मोहम्मद सिराज 1 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क की गेंद पर एलेक्स कैरी ने उनका बेहतरीन कैच लपका। रवींद्र जडेजा का साथ देने जसप्रीत बुमराह आए हैं।
December 17, 12:10
टी-ब्रेक तक भारत का स्कोर 201/7
टी-ब्रेक से पहले भारत को नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में सातवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मोहम्मद सिराज एक रन पर नाबाद हैं। भारत को फॉलोऑन टालने के लिए 45 रन बनाने हैं।
December 17, 10:00
फिर रुका खेल
बारिश ने फिर से खेल में खलल डाला है। खेल को रोक दिया गया है। भारत का स्कोर 180/6 है। रवींद्र जडेजा 52 और नीतीश कुमार रेड्डी 9 पर नाबाद हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 66 रन की जरूरत है।
December 17, 09:41
रवींद्र जडेजा ने ठोका अर्धशतक
बारिश के ब्रेक के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। रवींद्र जडेजा ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। भारत का स्कोर 176/6 है।
December 17, 09:28
लंच के बाद बारिश ने डाला खलल
ब्रिस्बेन में बारिश हो रही है और लंच के बाद खेल शुरू नहीं हो पाया है। भारत का स्कोर 167/6 है। रवींद्र जडेजा (41) और नीतीश कुमार रेड्डी (7) नाबाद हैं। टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए 79 रन बनाने हैं।
December 16, 12:57
तीसरे दिन का खेल खत्म
तीसरे दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा हो गई है। भारतीय टीम थोड़ी राहत महसूस कर रही होगी। केएल राहुल (33) और रोहित शर्मा (0) कल बड़ी पारियां खेलना चाहेंगे। टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 394 रन पीछे है।
December 16, 12:47
फिर लौटी बारिश
16 गेंद का ही खेल हुआ था कि बारिश ने फिर से खलल डाल दिया है। कवर्स मंगा लिए गए हैं। अंपायर्स लाइट मीटर भी चेक कर रहे हैं। दिने के खेल की समाप्ति की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। भारत का स्कोर 51/4 है।
December 16, 12:37
तीसरे सेशन का खेल शुरू
बारिश के चलते लंबे ब्रेक के बाद तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। आज मिनिमम 13 ओवर का खेल बचा है। केएल राहुल 30 रन पर हैं, जबिक रोहित शर्मा को खाता खोलना बाकी है।
December 16, 10:30
गाबा में बारिश जारी, भारत के 4 विकेट गिरे
ब्रिस्बेन में बारिश ने तीसरे दिन के खेल में छठी बार खलल डाला है। बारिश की आंख मिचौली के बीच भारत ने ऋषभ पंत का भी विकेट गंवा दिया है। पंत 9 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। 44 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। केएल राहुल का साथ देने कप्तान रोहित शर्मा आए हैं।
December 16, 09:35
फिर रुका खेल
ब्रिस्बेन में फिर से बारिश शुरू हो गई है। खेल को रोक दिया गया है। फिलहाल हल्की बारिश हो रही है।
December 16, 09:15
शुरू हुआ खेल
केएल राहुल और ऋषभ पंत क्रीज पर आ गए हैं। भारत का स्कोर 27/3 है।
December 16, 09:10
बारिश की लुका-छिपी जारी
गाबा में बारिश के कारण खेल रुका हुआ है। फिलहाल बूंदा-बांदी रुक गई है और कवर्स हटाए जा रहे हैं। अब से कुछ ही देर में खेल शुरू होगा।
December 15, 1:22
दूसरे दिन का खेल खत्म
ब्रिस्बेन में दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन है। एलेक्स कैरी (45) और मिचेल स्टार्क (7) नाबाद लौटे।
December 15, 1:10
सिराज को मिली पहली सफलता
मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को आउट कर मैच की अपनी पहली सफलता हासिल की। कमिंस ने पवेलियन लौटने से पहले एलेक्स कैरी के साथ सातवें विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की।
December 15, 12:12
जसप्रीत बुमराह ने पंजा खोलकर टीम इंडिया की वापसी करवाई
जसप्रीत बुमराह ने 4 गेंद के अंदर मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड का विकेट चटकाकर पंजा खोल दिया है। बुमराह ने इससे पहले स्मिथ को पवेलियन भेजा था। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 327/6 हो गया है। अब क्रीज पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी और कप्तान पैट कमिंस हैं। 11 रन के अंतराल में 3 विकेट लेकर टीम इंडिया ने मिनी कमबैक कर लिया है।
December 15, 11:39
स्टीव स्मिथ ने भी पूरी की सेंचुरी
स्टीव स्मिथ ने भी शतक ठोक दिया है। वह 82वें ओवर में सिंगल लेकर इस मुकाम तक पहुंचे। इसी के साथ स्मिथ ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में इंग्लैंड को जो रूट की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों के नाम 10-10 शतक हैं।
December 15, 10:24
ट्रेविस हेड ने लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ा शतक
एडिलेड में 140 रन की पारी खेल भारत को मैच से दूर करने वाले ट्रेविस हेड ने गाबा में भी शतक जड़ दिया है। हेड ने 115 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। भारत के खिलाफ उनका यह तीसरा टेस्ट शतक है। हेड ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर 150 रन से ज्यादा की साझेदारी भी कर ली है। स्मिथ 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 231/3 है।
December 15, 09:06
शुरुआती झटकों के बाद संभला ऑस्ट्रेलिया
भारतीय टीम ने दिन की शुरुआत में जल्दी-जल्दी तीन विकेट निकाल ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल में डाल दिया था। स्मिथ और हेड ने अर्धशतकीय साझेदारी कर मेजबान टीम को संभाल लिया है।
December 14, 12:05
पहले दिन का खेल बारिश में धुला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश में धुल गया है। आज महज 80 गेंदों का ही खेल हो सका। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28/0 है। कल कम से कम 98 ओवर डाले जाएंगे।
December 14, 10:50
ब्रिस्बेन में बारिश रुकी
ब्रिस्बेन में बारिश रुक गई है। भारतीय सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य बाउंड्री लाइन पर दिख रहे हैं। हालांकि अभी कवर्स नहीं हटाए जा रहे हैं।
December 14, 08:04
हो गया लंच ब्रेक
बारिश रुकती न देख अंपायरों ने लंच ब्रेक लेने का फैसला किया है ताकि बारिश रुकने के बाद खेल तुरंत शुरू किया जा सके और बाकी समय खराब न हो।
December 14, 08:01
बारिश बनी बाधा
ब्रिसबेन में बारिश की वजह से यह मैच दूसरी बार रुक गया है। अभी तक सिर्फ 13.2 ओवर का खेल हुआ है और ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ओपनर उस्मान ख्वाजा ने अब तक 19 रन बनाए हैं, उनके साथ 4 रन बनाकर मैकस्विनी क्रीज पर हैं।
December 14, 07:31
टीम इंडिया में दो बदलाव
भारतीय टीम ने पिछला मैच हारने के बाद इस बार दो बदलाव किए हैं। रविचंद्रन अश्विन की जगह पर रवींद्र जडेजा और हर्षित राणा की जगह पर आकाशदीप को वापस लाया गया है।
December 14, 07:28
टॉस जीतकर बॉलिंग
आमतौर पर टॉस जीतकर बैटिंग करने वाली टीम इंडिया ने इस मैच में अपने फैसले से सबको चौंकाया है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को बैटिंग करने का मौका दिया है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap