logo

ट्रेंडिंग:

भारत 44 रन से जीता, स्पिनर्स की फिरकी पर थिरके कीवी बल्लेबाज

पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने पर भारत ने 249 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 205 रन पर ही सिमट गई।

India vs New Zealand Live

मिचेल सैंटनर और रोहित शर्मा। (Photo Credit: ICC/X)

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने विजयरथ को बरकरार रखा है। टीम इंडिया ने आखिरी लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया है। 250 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कीवी टीम 205 पर ही ढेर हो गई। इस जीत के साथ भारत ग्रुप-ए में टॉप पर रहेगा। सेमीफाइनल में भारतीय टीम की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी।  

 

 

Live Updates

March 02, 21:42

भारत 44 रन से जीता

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 205 रन पर समेटकर 44 रन से मुकाबला जीत लिया है। कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट चटकाया। उन्हें कुल दो सफलता मिली। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट झटके। 

March 02, 21:25

केन विलियमसन का संघर्ष समाप्त

न्यूजीलैंड की आखिरी उम्मीद केन विलियमसन भी पवेलियन लौट गए हैं। अक्षर पटेल के स्पेल की आखिरी गेंद पर आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में वह पूरी तरह से चकमा खा गए। बीट होने के बाद विलियमसन ने पीछे मुड़कर देखा भी नहीं। उन्होंने 120 गेंद में 81 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। 41 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 169/7 हो गया है। 

 

March 02, 21:08

वरुण चक्रवर्ती ने मोड़ा मैच का रुख

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने लगातार दो ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना पहला मैच खेल रहे वरुण ने पहले ग्लेन फिलिप्स और फिर माइकल ब्रेसवेल को अपनी फिरकी फिरकी में फंसाया। न्यूजीलैंड की गाड़ी पटरी से उतर गई है। केन विलियमसन टिके हुए हैं लेकिन सामने से एक के बाद एक विकेट गिरते जा रहे हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 77 गेंद में 91 रन की दरकार है। 

March 02, 20:46

भारत ने कसा शिकंजा

स्पिनरों ने लगातार अंतराल पर न्यूजीलैंड को झटके देकर टीम इंडिया की वापसी करवा दी है। वरुण और कुलदीप के बाद रवींद्र जडेजा ने भी विकेट का स्वाद चख लिया है। उन्होंने टॉम लेथम को पवेलियन भेजा। 133 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा। केन विलियमसन अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कीवी टीम को 106 गेंद में 117 रन की जरूरत है।

March 02, 20:18

कुलदीप यादव ने झटका विकेट

डैरिल मिचेल के रूप में न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। उन्हें कुलदीप यादव ने LBW आउट किया। मिचेल 35 गेंद में 17 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हुए। भारतीय स्पिनर्स हावी हैं। न्यूजीलैंड की उम्मीदें केन विलियमसन पर टिकी हैं। वह 70 गेंद में 44 रन पर हैं। स्कोर 25.1 ओवर के बाद 93/3 हो गया है। टॉम लेथम बल्लेबाजी करने आए हैं।

March 02, 19:29

वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई दूसरी सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग का विकेट झटक लिया है। वरुण से यंग का ही कैच छूटा था। ऐसे में उन्होंने राहत की सांस ली होगी। 49 के स्कोर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। केन विलियमसन का साथ देने डैरिल मिचेल आए हैं।

March 02, 18:54

न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा

249 रन को डिफेंड करने उतरी भारतीय टीम को हार्दिक पंड्या ने पहली सफलता दिला दी है। हार्दिक ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड के खतरनाक ओपनर रचिन रवींद्र को पवेलियन भेज दिया है। अक्षर पटेल ने डीप थर्ड पर शानदार कैच लपका। पिछले ओवर में विल यंग का आसान कैच वरुण चक्रवर्ती ने टपका दिया था, जिसकी भरपाई अक्षर ने की।

March 02, 18:05

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया ये टारगेट

टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या की पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 250 रन का टारगेट दिया है। श्रेयस अय्यर ने 98 गेंद में 71 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं हार्दिक पंड्या ने 45 गेंद में 45 रन बनाकर भारत को 250 के करीब पहुंचाया। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। अक्षर पटेल ने 61 गेंद में 42 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।

March 02, 17:10

अय्यर के बाद राहुल भी आउट

श्रेयस अय्यर एक बार फिर छोटी गेंद पर पवेलियन लौटे। उन्होंने 98 गेंद में 79 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अय्यर के आउट होने के कुछ देर बाद केएल राहुल भी चलते बने। राहुल 29 गेंद में 23 रन ही बना पाए। 39.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 182/6 हो गया है। अब हार्दिक पंड्या (4) के ऊपर जिम्मेदारी है। उनका साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं।

March 02, 16:28

अय्यर का अर्धशतक

श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने 98 रन की साझेदारी कर भारत का शुरुआती झटकों से उबारा। भले ही ये रन 24.1 ओवर में आए लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए यह अहम पार्टनरशिप रही। इस दौरान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक पूरा किया। अय्यर 79 गेंद में 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। अक्षर 61 गेंद में 42 रन बनाकर रचिन रवींद्र का शिकार बने। क्रीज पर अय्यर के साथ केएल राहुल हैं।

March 02, 15:06

विराट कोहली का विकेट गिरा

विराट कोहली के रूप में भारत को तगड़ा झटका लगा है। ग्लेन फिलिप्स ने प्वॉइंट पर उड़ते हुए जबरदस्त कैच लपका है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया है। कोहली भी हैरान हैं। 30 के स्कोर पर भारत के टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। अक्षर पटेल को नंबर 5 पर भेजा गया है। 

March 02, 14:56

भारत की खराब शुरुआत

शुभमन गिल के झटके से भारतीय टीम उबरी भी नहीं थी कि कप्तान रोहित शर्मा भी आउट हो गए हैं। काइल जेमिएसन की गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में रोहित स्क्वायर लेग पर कैच दे बैठे। 22 के स्कोर पर उनका विकेट गिरा। विराट कोहली का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं।

March 02, 14:50

शुभमन गिल आउट

भारत को तीसरे ओवर में ही बड़ा झटका लगा है। मैट हेनरी गेंद पर शुभमन गिल LBW आउट हो गए हैं। गिल ने रिव्यू की मांग की लेकिन नहीं बच पाए। अपना 300वां वनडे मैच खेल रहे विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 10 गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/1 हो गया है।

March 02, 14:45

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड - विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डैरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमिएसन, मैट हेनरी, विल ओरूर्क

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap