logo

ट्रेंडिंग:

वडोदरा वनडे में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Virat Kohli vs New Zealand ODI

वडोदरा में शॉट खेलते विराट कोहली, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय टीम ने वडोदरा वनडे में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। कीवी टीम ने भारत के सामने 301 रन का टारगेट रखा था, जिसे मेजबान टीम ने 49 ओवर में हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 93 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया अंत में लड़खड़ाई जरूर लेकिन हर्षित राणा (29 रन) और केएल राहुल (नाबाद 29) ने उसकी नैया पार लगा दी। कप्तान शुभमन गिल ने 56, जबकि उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 रन का योगदान दिया। रोहित शर्मा ने 26 रन बनाए।

 

मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम ने बगैर किसी नुकसान के 117 रन बना लिए थे। डेवोन कॉनवे (56) और हेनरी निकोल्स (62) पूरी तरह से जम गए थे। हर्षित राणा ने लगातार ओवरों में दोनों को चलता कर भारत को राहत दिलाई। भारतीय टीम ने यहां से शिकंजा कसना शुरू किया और 198 रन तक पहुंचते-पहुंचते न्यूजीलैंड के 5 विकेट गिरा दिए। फिर डैरिल मिचेल (84) ने आक्रामक बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड को 300 के करीब पहुंचाया। हालांकि यह नाकाफी साबित हुआ।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, लाइव अपडेट:

Live Updates

2026-01-11T21:36

4 विकेट से जीती टीम इंडिया

भारतीय टीम ने वडोदरा में 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। काइल जेमीसन ने 7 गेंद के अंतराल में 3 विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक जरूर बनाया था लेकिन केएल राहुल (21 गेंद में नाबाद 29 रन) ने अंत तक खड़े रहकर टीम इंडिया को एक ओवर पहले ही जीत दिला दी।

2026-01-11T21:17

हर्षित राणा का कैमियो समाप्त

क्रिस्टियन क्लार्क ने हर्षित राणा को विकेट के पीछे लपकवा दिया है। हर्षित 23 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत को जीत के लिए 22 गेंद में 22 रन की जरूरत है। केएल राहुल का साथ देने वॉशिंगटन सुंदर हैं। सुंदर चोटिल होने के कारण आठवें नंबर पर उतरे हैं।

2026-01-11T20:46

जेमीसन ने मैच को बनाया रोमांचक

काइल जेमीसन ने श्रेयस अय्यर (49) का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया है। 242 के स्कोर पर भारत की आधी पारी सिमट गई है। जेमीसन ने 7 गेंद में 3 विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है।

2026-01-11T20:42

कोहली शतक से चूके

विराट कोहली 7 रन से शतक से चूक गए हैं। काइल जेमीसन की गेंद पर वह बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली 91 गेंद में 93 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके बाद क्रीज पर आए रवींद्र जडेजा (4) भी इसी ओवर में आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 239/4 है। जीत के लिए 60 गेंद में 62 रन बनाने हैं।

2026-01-11T20:23

कोहली शतक के करीब

विराट कोहली नाइंटीज में पहुंच गए हैं। वह 86 गेंद में 90 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 13 ओवर में 74 रन की दरकार है। क्रीज पर कोहली के साथ श्रेयस अय्यर (43) हैं।

2026-01-11T19:44

भारत को लगा दूसरा झटका

कप्तान शुभमन गिल अर्धशतक जड़ने के बाद आउट हो गए हैं। उन्होंने 71 गेंद में 56 रन बनाए। आदित्य अशोक की गेंद को वह सीधे एक्स्ट्रा कवर के हाथों में खेल बैठे। विराट कोहली का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं।

2026-01-11T19:36

शुभमन गिल का भी अर्धशतक

शुभमन गिल ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारतीय कप्तान ने धीमी शुरुआत के बाद 66 गेंद में अपना पचासा पूरा किया। भारत का स्कोर 25 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 145 रन है।

2026-01-11T19:20

कोहली ने जड़ा अर्धशतक

विराट कोहली ने महज 44 गेंद में अर्धशतक ठोक दिया है। कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 28000 रन पूरे किए। उन्होंने सबसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने के मामले में सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। साथ ही कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कुमार संगाकारा से आगे निकल गए हैं। अब उनसे आगे सिर्फ सचिन हैं।

सबसे तेज 28000 रन

विराट कोहली - 624 पारियां

सचिन तेंदुलकर - 644 पारियां

कुमार संगाकारा - 666 पारियां

2026-01-11T18:54

विराट कोहली ने जमाया रंग

विराट कोहली ने क्रीज पर आते ही चौकों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने 22 गेंद में 6 चौकों की मदद से 28 रन ठोक दिए हैं। दूसरे छोर पर कप्तान शुभमन गिल 33 गेंद खेलकर 20 रन ही बना पाए हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80/1 है।

2026-01-11T18:34

रोहित शर्मा OUT

आक्रामक बैटिंग कर रहे रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे हैं। काइल जेमीसन की गेंद पर शॉट बनाकर खेलने के प्रयास में रोहित आउट हुए। उन्होंने 29 गेंद में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। 39 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा है। क्रीज पर विराट कोहली आए हैं।

2026-01-11T18:06

भारत की बैटिंग शुरू

भारतीय टीम 301 रन के टारगेट का पीछा करने उतर गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए हैं। पहले 3 ओवर में स्कोर बिना किसी नुकसान के 6 रन है।

2026-01-11T17:23

न्यूजीलैंड ने रखा 301 रन का लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 301 रन का टारगेट रखा है। कीवी टीम ने आखिरी 3 ओवर में 33 रन बनाकर 300 रन का आंकड़ा छुआ। विकेटों की पतझड़ के बीच डैरिल मिचेल ने 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेली, जिससे न्यूजीलैंड ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट झटके।

2026-01-11T16:50

मिचेल पर टिकी न्यूजीलैंड की उम्मीदें

न्यूजीलैंड ने बैक टू बैक 2 विकेट गंवा दिए हैं। 240 रन के अंदर उसके 7 विकेट गिर गए हैं। डैरिल मिचेल एक छोर पर अर्धशतक जड़कर खड़े हैं। देखना होगा वह न्यूजीलैंड को कहां तक पहुंचा पाते हैं।

2026-01-11T16:18

न्यूजीलैंड की आधी टीम सिमटी

प्रसिद्ध कृष्णा ने मिचेल हेय को क्लीन बोल्ड कर दिया है। 198 के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम सिमट गई है। कीवी ओपनर्स ने 117 रन की साझेदारी की थी लेकिन भारतीय टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाकर मुकाबले में जबरदस्त वापसी की है।

2026-01-11T16:09

कुलदीप ने दिलाई चौथी सफलता

कुलदीप यादव ने भारतीय टीम को चौथी सफलता दिला दी है। कुलदीप ने ग्लेन फिलिप्स पॉइंट पर लपकवाया। 171 के स्कोर न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा है।

2026-01-11T15:39

न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

मोहम्मद सिराज ने विल यंग के रूप में न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दे दिया है। अब ग्लेन फिलिप्स बैटिंग करने आए हैं। 28 ओवर के खेल के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 146/3 है।

2026-01-11T15:20

हर्षित राणा ने कॉनवे-निकोल्स को किया OUT

हर्षित राणा ने लगातार ओवरों में हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे का विकेट लेकर भारतीय टीम की वापसी करवा दी है। 24 ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 126/2 हो गया है।

2026-01-11T14:38

विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज

भारतीय टीम 15 ओवर के खेल के बाद भी सफलता से दूर है। न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 76 रन है।

2026-01-11T14:00

पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने बनाए 49 रन

न्यूजीलैंड ने पावरप्ले की समाप्ति तक बगैर किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स शुरू में समय लेने के बाद अब खुलकर खेल रहे हैं।

2026-01-11T14:00

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

न्यूजीलैंड - डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हेय (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), जैक फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, आदित्य अशोक 

भारत - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

2026-01-11T13:55

न्यूजीलैंड की सधी हुई शुरुआत

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर न्यूजीलैंड ने सधी हुई शुरुआत की है। डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स की जोड़ी ने पहले 5 ओवर में 17 रन बनाए हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap