LIVE NOW
IND vs AUS 4th T20: पावर प्ले खत्म, 6 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने पूरे किए 106 रन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों वाली टी20 सीरीज का चौथा मैच आज खेला जा रहा है। भारत एक बार फिर टॉस हार गया है और पहले बैटिंग का न्योता मिला है।

Live Update
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T2I मुकाबला 6 नवंबर 2025 के दिन खेला जाएगा। पांच मैचों वाली इस टी20 सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर चल रही है। वहीं, एक मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत शहर गोल्ड कोस्ट में स्थित बिल पिपेन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया है।
बिल पिपेन ओवल मैदान का मैदान तेज हवाओं और सीम मूवमेंट के लिए जाना जाता है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को सावधानी बरतनी होगी। वहीं, जैसे-जैसे पिच पुरानी होती जाएगी, रन बनाने के अवसर भी मिल सकते हैं।
Live Updates
November 06, 17:06
वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हुए मैक्सवेल
15वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर मैक्सवेल क्लीन बोल्ड हुए हैं। मैक्सवेल के बाद क्रिच पर ड्वारशुइस आए हैं।
November 06, 16:56
अर्शदीप की गेंद का शिकार बने जॉश फिलिपी
14वें ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर जॉश फिलिपी कैच आउट हुए हैं। फिलिपी के बाद मैक्सवेल क्रिच पर आए हैं।
November 06, 16:48
शिवम दूबे की गेंद पर आउट हुए टिम डेविड
12वें ओवर में शिवम दूबे की गेंद पर टिम डेविड कैच आउट हुए हैं। डेविड के बाद स्टॉयनिस मैदान पर आए हैं। मैच का12वां ओवर पूरा हो चुका है, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अबतक 95 रन बनाए हैं।
November 06, 16:37
शिवम दूबे ने ऑस्ट्रेलिया को दिया तीसरा झटका
10वें ओवर में शिवम दूबे की गेंद पर मिचेल मार्श कैच आउट हुए हैं। मिचेल के बाद फिलिपी मैदान पर आए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 ओवर में 77 रन बना चुकी है
November 06, 16:34
अक्षर ने बनाया इंग्लिस को शिकार
9वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर जार्श इंग्लिस क्लीन बोल्ड हुए हैं। इंग्लिस के बाद टिम डेविड मैदान पर आए हैं।
November 06, 16:20
मैच के 6 ओवर पूरे
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पावर प्ले में 1 विकेट के नुकसान के साथ 48 रन बनाए हैं।
November 06, 16:15
अक्षर ने दिया ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका
चौथे ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर मैथ्यू शार्ट एलबीडब्ल्यू हुए है। शार्ट के बाद इंग्लिस मैदान में आए हैं।
November 06, 16:13
दूसरी पारी के 3 ओवर पूरे
ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना चुकी है।
November 06, 15:54
मैच की दूसरी पारी की शुरुआत मिचेल मार्श और मैथ्यू शार्ट करेंगे
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श और शार्ट ओपनिंग करने के लिए मैदान में उतरे हैं। वहीं भारतीय टीम की तरफ से अर्शदीप सिंह अपना पहला ओवर लेकर आए हैं।
November 06, 15:32
स्टॉयनिस की गेंद का शिकार हुए अर्शदीप
20वें ओवर में स्टॉयनिस की गेंद पर अर्शदीप सिंह कैच आउट हुए हैं। अर्शदीप के बाद वरुण चक्रवर्ती क्रिच पर आए हैं। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 168 रन का लक्ष्य दिया है। इसी के साथ पहली पारी समाप्त हुई है।
November 06, 15:26
एलिस ने भारतीय टीम को दिया तीसरा झटका
19वें ओवर में एलिस की गेंद पर वाशिंगटन सुंदर कैच आउट हुए हैं। सुंदर के बाद अर्शदीप सिंह आए हैं। भारतीय टीम 158 रन बना चुकी है।
November 06, 15:16
जैम्पा ने बैक टू बैक चटकाए विकेट
जैम्पा ने तिलक वर्मा के बाद जितेश को एलबीडब्ल्यू किया है। जितेश के बाद अक्षर पटेल मैदान में आए हैं।
November 06, 15:05
बार्टलेट ने गेंद पर आउट हुए सूर्यकुमार यादव
16वें ओवर में बार्टलेट की गेंद पर सूर्यकुमार यादव कैच आउट हुए हैं। सूर्यकुमार यादव के बाद अब जितेश क्रिच पर आए हैं। भारतीय टीम 16 ओवर में 131 रन बना चुकी है
November 06, 14:58
एलिस ने दिया भारत को दूसरा झटका
13 वें ओवर में एलिस की गेंद पर शुभमन गिल क्लीन बोल्ड हुए है। शुभमन 46 रन बनाकर आउट हुए है। शुभमन गिल के बाद तिलक वर्मा मैदान में आए हैं।
November 06, 14:53
मैच के 12 ओवर पूरे
भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान के साथ 108 रन पूरे किए हैं। सूर्यकुमार यादव 6 गेंद में 16 बना चुके हैं। वहीं शुभमन गिल भी 36 गेंदों में 43 रन बना चुके हैं।
November 06, 14:43
एलिस की गेंद का शिकार हुए शिवम दूबे
12वें ओवर में एलिस की गेंद पर शिवम दूबे क्लीन बोल्ड हुए हैं। शिवम दूबे के बाद सूर्यकुमार यादव मैदान में आए हैं।
November 06, 14:28
भारत ने 9 ओवर में पूरे किए 71 रन
भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान के साथ 9 ओवर में 71 रन पूरे किए है। शुभमन गिल 25 गेंदों में 30 रन बना चुके हैं। वहीं, शिवम दूबे 8 गेंद में 7 रन के साथ खेल रहे हैं।
November 06, 14:19
7वें ओवर में भारत ने खोया अपना पहला विकेट
जैम्पा की गेंद पर अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए हैं। अभिषेक के बाद शिवम दूबे क्रिच पर आए हैं।
November 06, 14:12
पहली पारी के 6 ओवर पूरे
भारतीय टीम बिना किसी नुकसान के 6 ओवर में 45 रन बना चुकी है। शुभमन गिल 18 गेंदों में 26 रन बना चुके हैं, वहीं अभिषेक शर्मा ने भी 17 गेंदों में 18 रन बना लिए हैं।
November 06, 13:58
मैच के 3 ओवर पूरे
भारतीय टीम ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 20 रन पूरे कर लिए हैं।
November 06, 13:46
भारत की तरफ से शुभमन गिल के साथ अभिषेक शर्मा करेंगे ओपनिंग
मैच की पहली पारी की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल ओपनिंग करने के लिए आए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेन ड्वारशुइस अपना पहला ओवर लेकर मैदान में उतरे हैं।
November 06, 13:32
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap

