स्टंप्स: भारत के 185 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 9/1
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट मैच सिडनी में खेला जा रहा है। मुकाबले का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 185 रन पर सिमट गई।

सैम कोन्सटास। (फोटो - Cricket Australia/Facebook)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम 185 रन पर ढेर हो गई। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 26 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से तीसरे टॉप स्कोरर कप्तान जसप्रीत बुमराह रहे। 10वें नंबर पर उतरे बुमराह ने 17 गेंद में 22 रन बटोरे। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। मिचेल स्टार्क ने 3 जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 2 भारतीय बल्लेबाजों का शिकार किया। वहीं नाथन लायन को एक सफलता मिली। दिन के अंत में अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा का विकेट झटका। ख्वाजा के आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई।
पढ़ें IND vs AUS के रोमांचक मुकाबले की हर खबर, LIVE-
Live Updates
January 03, 12:31
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को दिया पहला झटका
भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने तीसरे ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी तोड़ दी है। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को दूसरे स्लिप में लपकवाया। 9 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। ख्वाजा के आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई है।
January 03, 12:07
185 पर ढेर हो गई टीम इंडिया
भारतीय टीम सिडनी टेस्ट की अपनी पहली पारी में 185 पर सिमट गई है। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 17 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।
January 03, 11:10
रवींद्र जडेजा OUT
रवींद्र जडेजा के रूप में भारत को सातवां झटका लग गया है। जडेजा 26 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर LBW आउट हुए।
January 03, 10:36
भारत ने दो गेंद पर गंवाए दो विकेट
स्कॉट बोलैंड ने लगातार गेंदों पर ऋषभ पंत और नीतीश कुमार रेड्डी को पवेलियन भेज दिया है। पंत (40) मिड ऑन पर लपके गए तो नीतीश (0) पहली ही गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। भारत का स्कोर 120/6 हो गया है। रवींद्र जडेजा (15) का साथ देने वॉशिंगटन सुंदर आए हैं।
January 03, 09:23
जडेजा को मिला जीवनदान
रवींद्र जडेजा को 5 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला है। ब्यू वेबस्टर की गेंद पर जडेजा का कैच नाथन लायन ने गली में टपका दिया। 46 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 96/4 है। ऋषभ पंत 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
January 03, 08:42
विराट कोहली से फिर हो गई पुरानी भूल
विराट कोहली गेंदबाजों के लालच में फंसते हैं, हिट करने की कोशिश करते हैं और फंस जाते हैं। एक बार फिर उनका यही हाल हुआ है। उन्होंने बोलैंड की गेंद पर हिट करने की कोशिश की, तपाक से वेबस्टर ने गेंद ही लपक ली। विराट कोहली आउट हो गए। भारत का स्कोर 76 है, 4 विकेट के नुकसान पर। विराट कोहली का यह रिकॉर्ड बेहद शर्मनाक है। उन्होंने 69 गेंदों पर सिर्फ 17 रन स्कोर किया है। इस मैच में दिग्गजों का प्रदर्शन बेहद लचर रहा है।
January 03, 07:47
शुभमन गिल कैसे आउट हुए?
शुभमन गिल लंच से ठीक पहले अपना विकेट गंवा बैठे। भारत ने 25 ओवर में 57 रन पर तीन विकेट खो दिए। नाथन लियोन को बाहर निकलकर खेलने के की कोशिश में पहली स्लिप में कैच दे बैठे। विराट कोहली पहली ही गेंद पर आउट होने से बच गए और 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पारी का आगाज किया लेकिन पहले ही घंटे में आउट हो गए।
January 03, 07:11
25 ओवर, 3 विकेट और 57 रन
टीम इंडिया ने 25 ओवर में 3 विकेट गंवाकर कुल 57 रन बनाए हैं। शुभमन गिल से उम्मीदें थीं। वह नाथन लियोन की गेंद को हिट करने के चक्कर में कैच हो गए। स्मिथ ने उनकी हिट की हुई गेंद को लपक लिया, लियोन को बड़ी कामयाबी मिली।
January 03, 06:48
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल कैसे आउट हुए?
केएल राहुल कैच आउट हो गए। स्टार्क की गेंद पर उन्होंने शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। वह सिर्फ 4 रन बना सके। यशस्वी के साथ भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने शॉट लगाने की कोशिश की, वेबस्टर ने कैच पकड़ा। कामयाबी बोलैंड को मिल गई। केएल राहुल 4.6 ओवर खेलकर आउट हुए, वहीं यशस्वी जायसवाल 7.4 ओवर खेलकर।
January 03, 06:45
कोहली पर टिकी निगाहें, उम्मीदें कायम हैं
विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। एक भारतीय टीम के वर्तमान हैं, दूसरे भविष्य हैं। टेस्ट क्रिकेट में बीयू वेबस्टर उतरे हैं। तेज रफ्तार गेंदे फेंक रहे हैं, रिलीज पॉइंट बेहद ऊंचा है। विराट कोहली और शुभमन गिल दोनों क्रीज पर डटे हुए हैं। स्कोर 50 के पार हो गया है। शुभमन गिल ने 35 गेंदों पर 14 रन बना चुके हैं। विराट कोहली 27 गेंद खेलकर 9 रन पर हैं। भारतीय टीम का कुल स्कोर 17 ओवर में 42 रन है, 2 विकेट गिर चुके हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap