LIVE NOW
कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत
साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 30 रन से हरा दिया। प्रोटियाज टीम भारतीय सरजमीं पर 15 साल बाद टेस्ट मैच जीती है।

रन के लिए दौड़ते वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा, Photo Credit: PTI
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत को 30 रन से करारी शिकस्त दी। मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 124 रन का टारगेट सेट किया था, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया महज 93 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। वहीं साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने 4 विकेट झटके। उन्होंने भारत की पहली पारी के दौरान भी 4 विकेट लिए थे। इस तरह इस ऑफ स्पिनर ने मैच में कुल 8 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार से गुवाहाटी में खेला जाएगा।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, लाइव अपडेट:-
Live Updates
November 16, 14:14
टीम इंडिया की शर्मनाक हार
भारतीय टीम 93 रन पर सिमट गई है। केशव महाराज ने दो गेंद में दो विकेट लेकर भारत की पारी खत्म की। साउथ अफ्रीका ने 15 साल बाद भारत में टेस्ट जीत हासिल की है।
https://twitter.com/BCCI/status/1989980715354870079
November 16, 14:03
नहीं थम रहा विकेट गिरने का सिलसिला
भारत का विकेट गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब कुलदीप यादव आउट हो गए हैं। टारगेट 47 रन दूर है।
https://twitter.com/ProteasMenCSA/status/1989974807509962904
November 16, 13:50
वॉशिंगटन सुंदर का संघर्ष खत्म
एडन मारक्रम ने वॉशिंगटन सुंदर का बहुमूल्य विकेट झटक लिया है। अब साउथ अफ्रीका जीत से महज 3 विकेट दूर है। सुंदर 31 रन की जुझारू पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
November 16, 13:39
भारत की आधी टीम सिमटी
साइमन हार्मर ने रवींद्र जडेजा (13) का भी विकेट झटक लिया है। 64 के स्कोर पर भारत की आधी टीम सिमट गई है। 29 रन बनाकर खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर का साथ देन अक्षर पटेल आए हैं। इस जोड़ी के टूटते ही निचले क्रम के बल्लेबाज ही बचेंगे।
November 16, 13:09
पंत भी OUT
भारत ने चौथा विकेट गंवा दिया है। स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 38 रन है। ऋषभ पंत (2) भी साइमन हार्मर का शिकार बने। अब वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा पर नजरें टिकी हुई हैं।
November 16, 12:53
भारत का तीसरा विकेट गिरा
ध्रुव जुरेल के रूप में टीम इंडिया को तीसरा झटका लग गया है। जुरेल 13 रन बनाकर साइमन हार्मर का शिकार बने। क्रीज पर अब ऋषभ पंत की एंट्री हुई है।
November 16, 12:20
सुंदर-जुरेल भारत की नैया पार लगाएंगे?
लंच ब्रेक के बाद ध्रुव जुरेल रिव्यू लेकर बचे। उन्हें अंपायर ने कट बिहाइंड की अपील पर आउट करार दे दिया था। उन्होंने रिव्यू लेकर अपना विकेट बचाया। वॉशिंगटन सुंदर दूसरे छोर पर खड़े हैं। भारत को जीत के लिए अब 99 रन की जरूरत है।
November 16, 11:34
लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 10/2
कोलकाता टेस्ट में लंच ब्रेक ले लिया गया है। भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 10 रन है। ध्रुव जुरेल 4, जबकि वॉशिंगटन सुंदर 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 114 रन की जरूरत है।
November 16, 11:16
भारत की खराब शुरुआत
यशस्वा जायसवाल के बाद केएल राहुल भी आउट हो गए हैं। 1 रन के स्कोर पर भारत के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए हैं। मार्को यानसन के खाते में ये दोनों विकेट हैं। ऋषभ पंत से पहले ध्रुव जुरेल को भेजा गया है।
November 16, 11:06
यशस्वी जायसवाल डक पर आउट
रन चेज में भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में खाता खोले बगैर आउट हो गए हैं। मार्को यानसन की बाहर जाती गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। भारत का भी खाता नहीं खुला है। वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर उतरे हैं।
November 16, 11:03
भारत की बल्लेबाजी शुरू
यशस्वा जायसवाल और केएल राहुल 124 रन के टारगेट का पीछा करने उतर चुके हैं। भारत को उनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद है।
November 16, 10:55
153 पर सिमटी साउथ अफ्रीका की पारी
मोहम्मद सिराज ने 4 गेंद के अंदर 2 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की पारी 153 रन पर समेट दी है। टेम्बा बावुमा 55 रन बनाकर एक छोर पर खड़े ही रह गए। भारतीय टीम को 124 रन का लक्ष्य मिला है। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ईडन गार्डंस की पिच पर 117 रन से ज्यादा का टारगेट चेज नहीं हुआ है।
https://twitter.com/BCCI/status/1989929932823179324
November 16, 10:27
बवुमा का अर्धशतक
टेम्बा बवुमा ने ईडन गार्डंस की मुश्किल पिच पर अर्धशतक जड़ दिया है। वह इस टेस्ट मैच में 50 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका स्कोर 142/8 है।
November 16, 10:15
बुमराह ने तोड़ी बावुमा-बॉश की साझेदारी
जसप्रीत बुमराह ने कॉर्बिन बॉश को क्लीन बोल्ड कर टेम्बा बावुमा के साथ उनकी 44 रन की साझेदारी को तोड़ दिया है। 135 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा है। उसके पास 105 रन की बढ़त है। भारतीय टीम अब साउथ अफ्रीकी पारी को जल्दी समेटने की कोशिश करेगी।
https://twitter.com/BCCI/status/1989920235542249583
November 16, 10:07
साउथ अफ्रीका की बढ़त 100 के पार
टेम्बा बावुमा और कॉर्बिन बॉश जम गए हैं। उन्होंने तीसरे दिन के पहले घंटे में साउथ अफ्रीका को कोई नुकसान नहीं होने दिया है। प्रोटियाज टीम की बढ़त 100 के पार पहुंच चुकी है।
November 16, 09:32
तीसरे दिन का खेल शुरू
ईडन गार्डंस में तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। दोनों छोर से स्पिनर्स डाल रहे हैं। साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को जल्दी आउट करना अहम होगा।
November 16, 09:03
कोलकाता टेस्ट से बाहर हुए शुभमन गिल
तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। BCCI ने बताया कि वह हॉस्पिटल में भर्ती हैं। शुभमन को कल बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में तकलीफ महसूस हुई थी, जिसके चलते वह रिटायर हर्ट हुए थे। वह दोबारा बैटिंग करने भी नहीं उतरे।
https://twitter.com/BCCI/status/1989898768997834948
November 16, 08:50
कुछ ही देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल
ईडन गार्डंस में अब से कुछ ही देर में तीसरे दिन का खेल शुरू होने वाला है। कप्तान टेम्बा बावुमा (29) और कॉर्बिन बॉश (1) साउथ अफ्रीका की पारी को आगे बढ़ाने उतरेंगे।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap


