चेन्नई सुपर किंग्स का जीत के साथ आगाज, मुंबई इंडियंस फिर पहला मैच हारी
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में विजयी आगाज किया है। ऋतुराज गायकवाड़ी की कप्तानी वाली टीम ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से शिकस्त दी।

रचिन रवींद्र। (Photo Credit: CSK/X)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ किया है। सीएसके ने इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से धूल चटा दी। रविवार (22 मार्च) को चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 156 रन का टारगेट रखा था, जिसे ऋतुराज गायकवाड़ ब्रिगेड ने 6 विकेट खोकर चेज कर लिया। रचिन रवींद्र ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। वहीं ऋतुराज ने आतिशी 53 रन बनाए। इससे पहले नूर अहमद ने 4, जबकि खलील अहमद ने 3 विकेट लेकर जीत की नींव रखी थी।
चेन्नई vs मुंबई लाइव अपडेट
Live Updates
March 23, 23:10
CSK ने मुंबई को 4 विकेट से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 का विजयी आगाज किया है। रचिन रवींद्र और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतकों की मदद से CSK ने 156 रन के टारगेट को 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की टीम 2013 से आईपीएल में अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है। यह सिलसिला इस बार भी बरकरार रहा।
𝙁𝙞𝙣𝙞𝙨𝙝𝙞𝙣𝙜 𝙬𝙞𝙩𝙝 𝙖 𝘽𝘼𝙉𝙂 💪
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2025
Rachin Ravindra takes #CSK to a win over #MI with a brilliant maximum 💛
Scorecard ▶ https://t.co/QlMj4G7kV0#TATAIPL | #CSKvMI | @ChennaiIPL pic.twitter.com/rVjsGQOHyD
March 23, 22:48
रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच
विग्नेश पुथुर और विल जैक्स ने मुंबई इंडियंस की वापसी करवा दी है। विग्नेश ने तीन और विल जैक्स ने एक विकेट लेकर मुकाबले में रोमांच ला दिया है। 16 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 125 रन है। उन्हें जीत के लिए 24 गेंद में 31 रन चाहिए। रचिन रवींद्र 39 गेंद में 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
March 23, 22:19
विग्नेश पुथुर ने सीएसके को दिए 2 बड़े झटके
इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में क्रीज पर उतरे विग्नेश पुथुर ने लगातार ओवरों में ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे को पवेलियन भेज दिया है। सीएसके का स्कोर 10 ओवर के बाद 96/3 हो गया है। रचिन रवींद्र का साथ देने दीपक हुड्डी क्रीज पर आए हैं।
March 23, 22:03
ऋतुराज गायकवाड़ की फिफ्टी
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंद में फिफ्टी ठोक दी है। नंबर 3 पर उतरे ऋतुराज ने अब तक 6 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। 7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन हो गया है। रचिन रवींद्र 17 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। सीएसके आसानी जीत की ओर बढ़ रही है।
March 23, 21:38
चेन्नई को लगा पहला झटका
दीपक चाहर ने बल्ले से कमाल दिखाने के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका दे दिया है। चाहर ने राहुल त्रिपाठी को विकेट के पीछे लपकवाया। राहुल त्रिपाठी 2 रन ही बना सके। क्रीज पर अब ऋतुराज गायकवाड़ आए हैं।
March 23, 21:32
चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू
लक्ष्य का पीछा करने चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। ट्रेंट बोल्ट के पहला ओवर लेकर आए हैं।
March 23, 21:13
दीपक चाहर ने बचाई मुंबई की लाज
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 156 रन का टारगेट दिया है। 9वें नंबर पर उतरे दीपक चाहर ने 15 गेंद में नाबाद 28 रन बनाकर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। चाहर ने अपनी पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। नूर अहमद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके। खलील अहमद ने 3 विकेट चटकाए।
March 23, 20:47
थम गई मुंबई की रफ्तार
नूर अहमद ने 9 गेंद के अंदर 3 विकेट झटककर मुंबई की रफ्तार पर रोक लगा दी है। सूर्या और रॉबिन मिंज को चलता करने के बाद नूर ने तिलक वर्मा (31) को भी पवेलियन की राह दिखाई। चेन्नई के स्पिनरों ने रन सूखा दिए हैं। 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 118/6 है। क्रीज पर नमन धीर और मिचेल सैंटनर मौजूद हैं।
March 23, 20:30
मुंबई की आधी पारी सिमटी
95 के स्कोर पर मुंबई की आधी पारी सिमट गई है। नूर अहमद ने लगातार ओवरों में सूर्यकुमार यादव और रॉबिन मिंज को पवेलियन भेजकर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया है। सूर्या (26) को नूर ने फ्लाइट में बीट किया और इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने गिल्लियां बिखेरने में देरी नहीं लगाई। रॉबिन मिंज (3) बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रवींद्र जडेजा के हाथों लपके गए।
March 23, 20:01
पावरप्ले में मुंबई के तीन विकेट गिरे
मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले के अंदर अपने टॉप-3 को गंवा दिया है। खलील अहमद ने रोहित को चलता करने के बाद रायन रिकलटन को क्लीन बोल्ड कर दिया। रिकलटन आईपीएल डेब्यू पर 7 गेंद में 13 रन ही बना सके। इसके बाद आर अश्विन ने विल जैक्स (11) को पवेलियन भेजा। 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 52/3 है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 19 और तिलक वर्मा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
How's that for a start #CSK fans? 💛
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2025
Khaleel Ahmed strikes twice in the powerplay with huge wickets of Rohit Sharma and Ryan Rickelton 💪
Updates ▶️ https://t.co/QlMj4G6N5s#TATAIPL | #CSKvMI | @ChennaiIPL pic.twitter.com/jlAqdehRCq
March 23, 19:38
रोहित शर्मा डक पर हुए आउट
खलील अहमद ने पहले ही ओवर में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका दे दिया है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा को मिडवेकट पर शिवम दुबे के हाथों लपकवा दिया है। रोहित 4 गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल सके। रायन रिकलटन का साथ देने विल जैक्स आए हैं।
March 23, 19:22
चेन्नई को झटका
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-XI में मथीशा पथिराना को शामिल नहीं किया गया है। पथिराना डेथ ओवर्स में अहम साबित होते हैं। उन्हें क्यों नहीं उतारा गया है, यह अभी साफ नहीं है। माना जा रहा है कि पथिराना चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। यह चेन्नई के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
March 23, 19:13
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
मुंबई - रोहित शर्मा, रायन रिकलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू
चेन्नई - रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद
March 23, 19:08
चेन्नई ने जीता टॉस
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायवकाड़ ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
🚨 Toss from the MA Chidambaram Stadium 🏟@ChennaiIPL won the toss and elected to bowl against @mipaltan
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2025
Updates ▶️ https://t.co/QlMj4G7kV0 #TATAIPL | #CSKvMI pic.twitter.com/y4Ddqxvr1n
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap