आईपीएल 2025 के मैच नंबर 10 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगी। यह मुकाबला आज विशाखापट्टनम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से भिड़ी थी। 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स ने LSG को 1 विकेट से हराकर विजयी आगाज किया था। वहीं SRH को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
जीत की पटरी लौटेगी SRH?
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के अपने मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से मात दी थी। SRH ने 286 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद राजस्थान रॉयल्स को 242 रन पर रोक दिया था। LSG के खिलाफ SRH 190 रन ही बना पाई, जिसे ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने 16.1 ओवर में लिया। पैट कमिंस ब्रिगेड इस हार को भुलाकर जीत की पटरी पर लौटन चाहेगी। SRH की विस्फोटक सलामी जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को मिचेल स्टार्क से बचकर रहना होगा। स्टार्क का इन दोनों बल्लेबाजों के सामने बेहतरीन रिकॉर्ड है।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। अनिकेत वर्मा और अभिनव मनोहर को फिनिशिंग का कठिन रोल मिला है। अनिकेत ने पिछले मैच में 5 छक्के उड़ाए थे। अभिनव मनोहर का बल्ला शांत रहा है। विशाखापट्टनम में वह अच्छा कैमियो खेलने के लिए बेताब होंगे।
यह भी पढ़ें: CSK को मिलेगी दूसरी जीत या राजस्थान रॉयल्स का खुलेगा खाता?
राहुल की वापसी से DC हुई मजबूत
केएल राहुल पैटरनिटी लीव पर होने के चलते पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। अब वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ गए हैं। उनके आने से DC के मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी। राहुल के लिए समीर रिजवी को बाहर जाना पड़ेगा। जेक फ्रेजर-मैकगर्क और फाफ डुप्लेसी पारी की शुरुआत करेंगे। फ्रेजर-मैकगर्क पर SRH के खिलाफ खास नजरें रहेंगी, क्योंकि उनकी हालिया फॉर्म सही नहीं है। वह बल्ले से अपनी धमक दिखाना चाहेंगे।
LSG के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को करिश्माई जीत दिलाने वाले आशुतोष शर्मा और विपराज निगम भी फोकस में रहेंगे। कप्तान अक्षर पटेल के साथ कुलदीप यादव स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे। DC को अभिषेक पोरेल से बड़ी पारी की उम्मीद की होगी। पोरेल के फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है। हालांकि पहले मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे।
यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस के सामने मुंबई इंडियंस ने किया सरेंडर, ये रही हार की सबसे बड़ी वजह
DC vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें 24 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें SRH ने 14 मुकाबलों में बाजी मारी है, जबकि DC ने 11 मैच अपने नाम किए हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
दिल्ली कैपिटल्स - जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर - मुकेश कुमार/दर्शन नलकांडे
सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर - एडम ज़म्पा