logo

ट्रेंडिंग:

T20 में सबसे तेज 13 हजार रन विराट कोहली के, पहले नंबर पर कौन है?

विराट कोहली दूसरे सबसे तेज T20 में 13000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। IPL 2025 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। पढे़ं रिपोर्ट।

Virat Kohli

विराट कोहली। Photo Credit: RCB/X

विराट कोहली एक बार फिर बेहतरीन फॉर्म में हैं। सबसे तेज टी20 फॉर्मेट में 13000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम बन गया है। उन्होंने शानदार खेल में न केवल मुंबई इंडियंस को हराया बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस, वानखेडे़ स्टेडियम में भी RCB के खिलाफ मैच नहीं जीत सकी। 

विराट कोहली ने जैसे ही 17 रन जड़े, उन्होंने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह पहले भारतीय हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में 13000 रन बनाए हैं। वह दुनिया के 5वें बैट्समैन बन गए हैं। 

विराट कोहली टी20 में दूसरे सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले बैट्समैन बन गए हैं। विराट कोहली ने अपने 286वें टी20 इनिंग में यह उपलब्धि हासिल की है। उनसे पहले वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 381 पारियों में 13000 रन जड़ दिए थे। विराट कोहली से पहले इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एलेक्स हेल्स थे, जिन्हें उन्होंने 90 पारियों से पीछे छोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: RCB ने MI को दिया 222 रनों का लक्ष्य, फॉर्म में लौटे विराट कोहली

2024 में भी तोड़ दिया था 12000 रनों का रिकॉर्ड
IPL 2024 में विराट कोहली ने सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को तोड़ा था। सिर्फ 360 इनिंग्स में उन्होंने यह उलब्धि हासिल की थी। रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, 438 पारियों में उन्होंने 11851 रन हासिल किए हैं। 

 

कौन हैं दुनिया के सबसे तेज 13000 रन वाले बल्लेबाज?

  • क्रिस गेल, 381 मैच, 1300 रन
  • विराट कोहली, 386 मैच, 13000 रन
  • एलेक्स हेल्स, 474, 13000 रन
  • शोएब मलिक, 487 मैच, 1300 रन
  • किरोन पोलार्ड, 594, 1300 रन 


यह भी पढ़ें:
'युवाओं के लिए धोनी खुद टीम छोड़ दें,' उम्र को लेकर भी बोल गए जाफर


2007 से शुरू सफर, तोड़ते गए रिकॉर्ड

विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट में 3 अप्रैल 2007 में डेब्यू किया था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसका नाम बाद में बदलकर सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी कर दिया गया, इस मैच में उन्होंने करीब 35 रन बनाए थे। इसके बाद विराट कोहली कभी रुके नहीं। उन्होंने एक के बाद कई उपलब्धियां हासिल कीं। 

 

Related Topic:#IPL 2025#Virat Kohli

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap