logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ऋषभ पंत के पचासे से लखनऊ ने बनाए 166 रन, जडेजा ने झटके 2 विकेट

लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से सबसे ज्यादा कप्तान ऋषभ पंत ने 49 बॉल पर 63 रन बनाए, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 का आंकड़ा नहीं छू पाया।

LSG vs CSK Live

लखनऊ सुपर जाएंट्स। Photo Credit (@LucknowIPL)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 167 रन बनाने होंगे।

 

लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से सबसे ज्यादा कप्तान ऋषभ पंत ने 49 बॉल पर 63 रन मारे। पंत के अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स का कोई भी बल्लेबाज 50 का आकड़ा नहीं छू पाया।

 

नहीं चले एडेन मार्करम और मार्श

 

लखनऊ को पहला झटका गेंदबाज खलील अहमद ने दिया। उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। मार्करम सिर्फ छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन 9 बॉल पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। मिचेल मार्श को रवींद्र जडेजा ने 30 रनों पर चलता किया।

 

 

रवींद्र जडेजा-पथिराना ने लखनऊ के दिए झटके

 

इसके अलावा आयुष बडोनी 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब्दुल समद 20 रन बनाकर धोनी के हाथों रन आउट हो गए। चेन्नई की तरफ से रवींद्र जडेजा और मथीशा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, खलील अहद और अंशूल कंबोज ने एक-एक विकेट झटके।

 

यह भी पढ़ें: CSK vs LSG: पिच रिपोर्ट से जानिए लखनऊ में कौन भारी पड़ेगा?

 

लखनऊ सुपर जाएंट्स प्लेइंग 11

 

एडेन मार्करम, मिचेल मार्श/हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, आवेश खान। 

 

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11

 

डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद।


और पढ़ें