logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वानखेड़े में KKR ने फिर टेके घुटने, MI को मिली IPL 2025 की पहली जीत

गेंदबाजों के धांसू प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 116 रन पर ढेर कर दिया था। इसके बाद महज 12.5 ओवर में टारगेट चेज कर लिया।

Ryan Rickelton

रायन रिकलटन। (Photo Credit: Mumbai Indians/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2025 में जीत का खाता खोल लिया है। MI ने 31 मार्च को अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 विकेट से रौंद दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने KKR को महज 116 रन पर ढेर कर 43 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। 

 

MI की इस जीत के हीरो अश्विनी कुमार और रायन रिकलटन रहे। आईपीएल डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। रायन रिकलटन ने 41 गेंद में नाबाद 62 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

 

यह भी पढ़ें: डेब्यू मैच में नर्वस थे अश्विनी कुमार, लंच छोड़ KKR को किया ढेर

 

 

केकेआर की बल्लेबाजी हुई ध्वस्त

 

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही। उनकी आधी टीम 7 ओवर में ही सिमट गई। सुनील नारायण (0), क्विंटन डिकॉक (1), अजिंक्य रहाणे (11) और वेंकटेश अय्यर (3) सस्ते में आउट हुए। अंगकृष रघुवंशी ने 16 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाए लेकिन सेट होने के बाद वह अपना विकेट फेंककर चलते बने। अश्विनी कुमार ने रिंकू सिंह (17), इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे मनीष पांडे (19) और आंद्रे रसेल (5) को आउट कर केकेआर के लोअर मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया।

 

 

रमनदीप सिंह ने 12 गेंद में 22 रन बनाकर केकेआर को 100 के पार पहुंचाया। अश्विनी कुमार आईपीएल डेब्यू पर 4 विकेट झटकने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। उनके अलावा दीपक चाहर ने दो, जबकि ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, विग्नेश पुथुर और मिचेल सैंटनर ने एक-एक विकेट चटकाए।

 

यह भी पढ़ें: MI से हार के बाद बल्लेबाजों पर फूटा KKR के कप्तान रहाणे का गुस्सा

 

वानखेड़े में MI ने KKR को 10वीं बार दी शिकस्त

 

छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और रायन रिकलटन ने पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। रोहित 12 गेंद में 13 रन बनाकर आंद्रे रसेल का शिकार बने। नंबर 3 पर उतरे विल जैक्स ने 16 रन बनाए। उन्हें रसेल ने पवेलियन भेजा। इसके बाद रिकलटन और सूर्यकुमार यादव ने मुंबई को और कोई नुकसान नहीं होने दिया और आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया। इस बीच रिकलटन ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। सूर्यकुमार यादव ने 9 गेंद में 27 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। MI ने वानखेड़े स्टेडियम में KKR को 10वीं बार मात दी। इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ केकेआर दो ही मैच जीत पाई है।


और पढ़ें