logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PBKS ने DC को दिया 207 रन का टारगेट, श्रेयस-स्टोइनिस की आतिशी पारी

जयपुर में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा है। श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली। मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंद में नाबाद 44 रन ठोक PBKS को 200 के पार पहुंचाया। 

Shreyas Iyer IPL 2025

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान शॉट खेलते श्रेयस अय्यर। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 66वें मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स (PBKS) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 207 रन का टारगेट दिया है। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में PBSK के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर, जोश इंग्लिस और मार्कस स्टोइनिस ने आतिशी पारियां खेली। श्रेयस ने 34 गेंद में 53 रन ठोके, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

 

तीसरे नंबर पर उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लिस ने महज 12 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 रन ठोक डाले। वहीं स्टोइनिस ने 16 गेंद में 275 के स्ट्राइक से नाबाद 44 रन जड़े। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 4 छक्के निकले। स्टोइनिस की इस धुआंधार पारी की बदौलत PBKS ने 200 का आंकड़ा पार किया। DC को यह मुकाबला जीतने के लिए अपने तीसरे सबसे बड़े रन चेज को अंजाम देना होगा। 

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें

 

लगातार विकेट गिरने पर भी PBKS ने किया अटैक

 

पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर प्रियांश आर्य दूसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गए। वह 9 गेंद में 6 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान का शिकार बने। पहला विकेट जल्दी गिरने के बावजूद PBSK ने पावरप्ले की समाप्ति तक 60 रन बना लिए। इसमें इंग्लिस का सबसे अहम योगदान रहा। उन्होंने पावरप्ले के अंतिम ओवर में आउट होने से पहले 266.66 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे।

 

प्रभसिमरन सिंह 18 गेंद में 28 रन बनाकर आठवें ओवर में विपराज निगम की गेंद पर आउट हुए। 77 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद भी PBSK ने 11वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार किया। इसके बाद नेहाल वढेरा (16) और शशांक सिंह (11) के रूप में उन्हें दो झटके लगे। श्रेयस अय्यर एक छोर से टिके हुए थे और उन्होंने 33 गेंद में अपना पचासा पूरा किया। 18वें ओवर में श्रेयस के जाने के बाद मार्कस स्टोइनिस ने मोर्चा संभाला और PBKS को मजबूत फिनिश दी। PBSK ने इस सीजन सातवीं बार 200 प्लस स्कोर खड़ा किया।

 

यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी को नहीं मिला टेस्ट टीम में मौका, अगरकर ने क्या कहा?

 

 

DC की ओर से मुस्तफिजुर रहमान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके। विपराज निगम और कुलदीप यादव को दो-दो सफलता मिली।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

 

पंजाब किंग्स - प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह


इम्पैक्ट प्लेयर - प्रवीण दुबे


दिल्ली कैपिटल्स - फाफ डुप्लेसी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार

 

इम्पैक्ट प्लेयर - केएल राहुल

Related Topic:#IPL 2025

और पढ़ें