logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने पर ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी

भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2025 की निलामी से पहले छोड़ दिया है। क्रिकेटर ने टीम छोड़ने पर तोड़ी अपनी चुप्पी।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत (क्रेडिट इमेज: इंस्टाग्राम)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

Rishabh Pant Breaks Silence On Delhi Capital Retention: आईपीएल (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन इस महीने सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होगा। सभी टीमों ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट का ऐलान कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन लिस्ट में ऋषभ पंत का नाम नहीं था। इस बात से साफ हो गया है कि पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं खेलेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के इस फैसल ने फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस मामले पर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपना रिएक्शन दिया था। दिग्गज क्रिकेटर ने विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स में रिटेंशन नहीं होने पर अपना रिएक्शन दिया था। 

 

उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी को रिटेन किया जाता है तब फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी के बीच में सैलरी को लेकर बात होती है। हम सभी ने देखा कुछ खिलाड़ी जिन्हें रिटेन किया गया उन्हें रिटेंशन फीस से ज्यादा पैसे मिले हैं। मुझे लगता है कि ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में फीस को लेकर असहमति थी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली कैपिटल्स जरूर पंत को टीम में वापस लाना चाहेगी क्योंकि उन्हें कप्तान की जरूरत है।

 

दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन नहीं करने पर पंत ने तोड़ी चुप्पी

 

सुनील गवास्कर के इस वीडियो पर पंत ने तुरंत बयान दिया। बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वीडियो पर रिप्लाई करते हुए लिखा मेरे रिटेन नहीं होने का कारण पैसा तो नहीं था। पंत का ये बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पंत अपने आईपीएल के पहले सीजन यानी साल 2016 से दिल्ली कैपिटल्स के साथ थे। साल 2022 में वह रोड एक्सीडेंट में चोटिल हो गए थे उसके बाद भी वो दिल्ली की टीम के साथ अच्छे रिलेशनशिप में थे। हालांकि 2025 के आईपीएल ऑक्शन से पहले दिल्ली ने पंत को रिलीज कर दिया है। टीम ने पंत को नजरअंदाज करके अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक परोल को रिटेन किया है।

 

ऋषभ पंत ने फैंस से पूछा था सवाल

 

मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के मुख्य कोच के रूप में पद छोड़ने के बाद ऋषभ पंत ने अपने फैंस से सवाल पूछा था कि अगर वो आईपीएल ऑक्शन में शामिल होते हैं तो क्या उन्हें कोई टीम खरीदेगी तो कितने करोड़ में बिकेंगे। उन्हें कौन सी टीम खरीदेगी।

 

 

 

 

 

Related Topic:#Sports News

और पढ़ें