logo

ट्रेंडिंग:

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान का कब होगा ऐलान? सामने आई तारीख!

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने नए कप्तान की घोषणा करने जा रही है। फ्रैंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

LSG Squad IPL 2025

आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ की टीम। (Photo Credit: LSG/X)

ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 से पहले बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। उनका लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का कप्तान बनना तय है। नवंबर 2024 में मेगा ऑक्शन में पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्हें एलएसजी ने 27 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि में खरीदा था।

 

कब होगा ऋषभ पंत के नाम का ऐलान?

 

लखनऊ सुपर जायंट्स को साल 2022 में आईपीएल में शामिल किया गया था। पहले तीन सीजन में केएल राहुल ने एलएसजी की कमान संभाली थी। राहुल की कप्तानी में टीम दो बार प्लेऑफ में पहुंची लेकिन फाइनल का सफर तय नहीं कर पाई। 2024 सीजन एलएसजी के लिए अच्छा नहीं रहा। टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। मेगा ऑक्शन से पहले एलएसजी ने राहुल को रिलीज कर दिया था। अब वो ऋषभ पंत को कप्तान बनाने वाले हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ पंत के नाम का ऐलान 20 जनवरी (सोमवार) को होगा। एलएसजी के ओनर संजीव गोयनका कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नए कप्तान की घोषणा करेंगे।

 

दिल्ली के बाद लखनऊ की कमान संभालेंगे पंत

 

आईपीएल में एलएसजी ऋषभ पंत की दूसरी टीम है। पंत ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से 2016 में की थी। पंत डीसी के लिए 8 सीजन खेले। भयंकर कार दुर्घटना में चोटिल होने के कारण पंत 2023 सीजन में नहीं हिस्सा ले पाए थे। उन्हें 2021 में टीम का कप्तान बनाया गया था। अब वो एलएसजी की कमान संभालेंगे। 

 

 

मेगा ऑक्शन में पंत के लिए एलएसजी और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली थी। पंत की बोली 20.75 करोड़ तक जाने के बाद SRH पीछे हट गई। दिल्ली कैपिटल्स की राइट-टू-मैच चुनौती को खत्म करने के लिए एलएसजी ने बोली बढ़ाकर 27 करोड़ कर दी और पंत को अपनी टीम में शामिल कर लिया। पंत टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर और मेंटोर जहीर खान के साथ मिलकर काम करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान लैंगर और पंत ने बातचीत की थी।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap