logo

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 ऑक्शन: हरियाणा के कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली?

IPL 2026 के लिए प्लेयर ऑक्शन 16 दिसंबर को होना है। पढ़िए हरियाणा के कितने खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं।

Yashvardhan Dalal IPL 2026

साथी खिलाड़ियों संग यशवर्धन दलाल (सबसे दाएं), Photo Credit: Yashvardhan Dalal/Instagram

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी। लगातार तीसरे साल IPL ऑक्शन विदेश में हो रहा है। मिनी ऑक्शन के लिए 359 प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं। इनमें 244 भारतीय और 115 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

 

सभी 10 फ्रेंचाइजियों में 77 खिलाड़ियों के लिए जगह है। इन स्लॉट्स को भरने के लिए उनके पास 237.55 करोड़ रुपये हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) सबसे बड़े पर्स के साथ उतर रही है। उसके 64.30 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 43.40 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन टेबल पर बैठेगी। 

 

नीलामी में बड़े स्टार्स के अलावा घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजियों की निगाहें रहेंगी। हरियाणा SMAT 2025 के सुपर लीग स्टेज में जगह बनाने वाली 8 टीमों में से एक है, जिससे उनके प्लेयर्स के पास नीलामी में बड़ी बोली हासिल करने के लिए अतिरिक्त मौका है।

 

यह भी पढ़ें: 5 गुमनाम खिलाड़ी, जिनकी IPL ऑक्शन में लग सकती है लॉट्री, एक पर CSK की है निगाहें

हरियाणा के किन प्लेयर्स को मिली ऑक्शन में जगह?

SMAT 2025 के लिए हरियाणा के स्क्वॉड में शामिल यशवर्धन दलाल, पार्थ वत्स, अनुज ठकराल और अर्श कबीर रंगा को IPL नीलामी के लिए फाइनल लिस्ट में जगह मिली है। इसके अलावा दक्ष कामरा और कनिष्क चौहान भी शार्टलिस्ट हुए हैं। यानी हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 5 प्लेयर्स ऑक्शन में उतरने वाले हैं।

 

यशवर्धन दलाल पर सभी की नजरें रहेंगी। वह SMAT के मौजूदा सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक खेले 8 मैचों में 55.66 की औसत और 139.74 के स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं। अर्श कबीर रंगा के नाम भी 200 से ज्यादा रन हैं। वहीं कनिष्क चौहान भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें: वे 5 अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज, जो IPL ऑक्शन में कर सकते हैं छप्परफाड़ कमाई

नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हरियाणा के खिलाड़ी और उनकी बेस प्राइस

  • यशवर्धन दलाल - 30 लाख
  • अर्श कबीर रंगा - 30 लाख
  • अनुज ठकराल - 30 लाख
  • पार्थ वत्स - 30 लाख
  • कनिष्क चौहान - 30 लाख

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap