logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने चुनी बैटिंग, निसांका पर फिर जताया भरोसा

IPL 2026 में आज के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।

DC vs PBKS IPL 2026

टॉस के समय अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज (25 अप्रैल) दो मुकाबले होने हैं। दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टक्कर हो रही है। यह दोपहर का मुकाबला है, इसलिए DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। अक्षर ने टॉस के समय कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है। यानी पथुम निसांका पर फिर से भरोसा जताया गया है, जो सीजन की शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी करने के बाद लय में नहीं दिखे हैं।

 

DC ने आशुतोष शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में रखा है लेकिन समझा जा रहा है कि टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। ऐसे में उनको इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं उतारा जाएगा। विपराज निगम DC के इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: जयपुर में IPL 2026 का पहला मैच, पिच से किसे मिलेगी मदद?

पंजाब किंग्स ने भी नहीं किया बदलाव

PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी प्लेइंग-XI में कोई बदलाव नहीं किया है। शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस पर फिनिशिंग की जिम्मेदारी होगी। तेज गेंदबाजी का भार मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट और विजयकुमार वैशाख उठाएंगे। PBKS की बल्लेबाजी के दौरान नेहाल वढेरा इम्पैक्टर प्लेयर के रूप में उतर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: ऐसी सेंचुरी का क्या फायदा... गुजरात टाइटंस की हार का विलेन बने साई सुदर्शन

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

दिल्ली कैपिटल्स - केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगि एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - विपराज निगम, आकिब नबी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, करुण नायर

 

पंजाब किंग्स - प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - नेहाल वढेरा, सुर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर


और पढ़ें