IPL 2026 का 56वां मैच 12 मई को खेला जा रहा है। यह मैच गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। यह मैच बेहद खास है। क्योंकि मैच जीतने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। इस मैच का टॉस हैदराबाद ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। गुजरात और हैदराबाद दोनों ने अब तक 11-11 मैच खेले हैं। दोनों टीमों ने 7-7 मुकाबले जीते हैं, जबकि 4-4 मैचों में हार का सामना किया है। दोनों के खाते में 14-14 पॉइंट्स भी हैं लेकिन नेट रन रेट के मामले में हैदराबाद आगे चल रहा है। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.737 है, जबकि गुजरात का +0.228 है। यही वजह है कि हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बना हुआ है और गुजरात तीसरे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें: 'मेरी मां क्रिकेट के बारे में नहीं...', IPL में छाने के बाद बोले माधव तिवारी
टॉस के बाद कमिंस और गिल ने क्या कहा?
टॉस जीतने के बाद SRH के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, 'यह मुकाबला काफी अहम है और टूर्नामेंट का ये समय काफी दबाव वाला होता है। मुझे लगता है कि हमने खुद को फाइनल तक पहुंचने के कई मौके दिए हैं। अभी हमारे तीन मैच बाकी हैं और हम कुछ समय से खेले भी नहीं हैं।'
टॉस हारने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'हमारी सोच बस एक ही है, लगातार अच्छा खेल दिखाना। अपने प्लान और एक्सीक्यूशन में लगातार बने रहना बहुत जरूरी है। टूर्नामेंट अब आखिरी दौर में है, ऐसे में हर टीम को अपना बेस्ट गेम दिखाना होगा।'
यह भी पढ़ें: PBKS vs DC: 3 विकेट से जीता दिल्ली, पंजाब की लगातार चौथी हार ने बढ़ाई टेंशन
GT vs SRH प्लेइंग-11
- गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।
- सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: ट्रेविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे।