logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PBKS vs DC: 3 विकेट से जीता दिल्ली, पंजाब की लगातार चौथी हार ने बढ़ाई टेंशन

IPL 2026 का 55वां मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए के जीतना बेहद जरुरी था। जो 11 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिला धर्मशाला में खेला गया। दिल्ली यह मैच जीतने में कामयाब रही।

IPL 2026 PBKS vs DC highlights

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

IPL 2026 का 55वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। यह मैच 11 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुआ था। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच को जीतना बहुत जरूरी था और दिल्ली ने इस मौके को भुनाते हुए शानदार खेल दिखाया और मैच को 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। वहीं पंजाब किंग्स के लिए ये हार काफी भारी साबित हुई। इस हार के बाद टीम की टेंशन और बढ़ गई है और प्लेऑफ की उम्मीदों को भी झटका लगा है।

 

इस मैच को हारने के बाद भी PBKS को पॉइंट्स टेबल में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। टीम ने 11 मैचों में 6 जीत, 4 हार और 1 मैच रद्द होने के बाद पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर बनी हुई है। टीम का नेट रन रेट +0.428 है। वहीं दूसरी तरफ, इस मैच को जीतकर दिल्ली ने अपनी स्थिति थोड़ी बेहतर की है। दिल्ली ने 12 मैचों में 5 जीत और 7 हार दर्ज की हैं और 10 पॉइंट्स के साथ 7वें नंबर पर है। टीम का नेट रन रेट -0.993 है।

 

यह भी पढ़ें: RCB के खिलाफ सूर्या की वह एक गलती, जिसने मुंबई इंडियंस की लुटिया डुबो दी!

PBKS की पारी

पंजाब किंग्स ने पारी की शुरुआत बहुत शानदार तरीके से की। पावरप्ले में टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया और 72 रन ठोक दिए। इसके बाद मिडिल ओवर्स में भी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी जारी रखी। 7 से 15 ओवर के बीच पंजाब ने सिर्फ 2 विकेट खोए और 77 रन और जोड़ लिए। डेथ ओवर्स में भी टीम ने रन बनाने की रफ्तार कम नहीं होने दी, हालांकि इस दौरान 3 विकेट गिर गए। 16 से 20 ओवर के बीच पंजाब ने 61 रन बना डाले। इस तरह PBKS ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

PBKS के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए और वह नाबाद रहे। वहीं प्रियांश आर्य ने 56 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कूपर कोनोली ने 38 रन बनाए, जबकि सूर्यांश शेडगे ने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 21 रन ठोक दिए। दूसरी तरफ दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट लिए। वहीं मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला।

 

यह भी पढ़ें: रायपुर में रोमांच की सारी हदें पार... RCB ने आखिरी गेंद पर मारी बाजी, MI बाहर

दिल्ली की पारी

बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही। पावरप्ले में ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 47 रन ही बना पाई। इसके बाद बीच के ओवरों में दिल्ली के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलना शुरू किया और 7 से 15 ओवर के बीच 2 विकेट खोकर 96 रन जोड़ दिए। फिर डेथ ओवर में दिल्ली के बल्लेबाज पूरी तरह पंजाब के गेंदबाजों पर टूट पड़े। इस दौरान 2 विकेट जरूर गिरे लेकिन आखिरी 4 ओवर में टीम ने 73 रन ठोक दिए। इसी दमदार फिनिश की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 216 रन बना डाले और फिर इस मैच को 6 गेंद बाकी रहते 3 विकेट से जीत लिया।

दिल्ली की तरफ से कप्तान अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। उनके साथ डेविड मिलर ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 51 रन जड़े। वहीं आशुतोष शर्मा ने तो तेजी से खेलते हुए सिर्फ 10 गेंदों में 24 रन ठोक दिए। दूसरी तरफ पंजाब की गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट चटकाए। इनके अलावा बेन ड्वारशुइस और मार्कस स्टोइनिस को 1-1 विकेट मिला।

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली के पीछे पड़ा 2022 वाला भूत, लगातार दूसरे मैच में नहीं खुला खाता

दिल्ली और पंजाब का प्लेऑफ क्वालीफिकेशन सिनेरियो

दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब अपने बचे हुए दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। अगर टीम एक भी मैच हार जाती है तो वह बाहर हो जाएगी। अगर दिल्ली दोनों मैच जीत लेती है तो उसके 14 पॉइंट हो जाएंगे लेकिन इसके बाद भी उसे दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ेगा।

 

वहीं पंजाब की स्थिति थोड़ी आसान नजर आ रही है। टीम के अभी 3 मैच बाकी हैं और उसे कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। अगर ऐसा होता है तो पंजाब के 17 पॉइंट हो जाएंगे और टीम आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर पंजाब अपने बचे हुए 3 मैचों में सिर्फ 1 मैच भी जीतती है तब भी उसके पास मौका रहेगा। मगर इसके लिए पंजाब को बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।


और पढ़ें