logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विराट कोहली के पीछे पड़ा 2022 वाला भूत, लगातार दूसरे मैच में नहीं खुला खाता

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर खाता खोलने में नाकाम रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए।

Virat Kohli Duck IPL 2026

गोल्डन डक पर आउट होने के बाद निराश होकर पवेलियन लौटते विराट कोहली, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में डक पर आउट हो गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज कोहली 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 2 गेंद खेलकर खाता नहीं खोल सके थे। उन्हें प्रिंस यादव ने एक बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड किया था। रन चेज में कोहली का यह रेयर फेलियर था। 

 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार (10 मई) को जब RCB 167 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी, तब फैंस को उम्मीदें थीं कि कोहली पिछले मैच की निराशा को भुलाकर बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन इस बार वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। उन्हें दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा। कोहली IPL 2022 में भी लगातार दो मैचों में जीरो पर आउट हुए थे। यह वही सीजन था, जिसमें कोहली बुरी तरह से फ्लॉप हुए थे। वह 16 पारियों में 155.98 के बेहद खराब स्ट्राइक रेट से सिर्फ 341 रन ही बना पाए थे।

 

यह भी पढ़ें: 'खराब फील्डिंग के चलते हारे...' IPL 2026 से बाहर होने पर छलका ऋषभ पंत का दर्द

लगातार दो मैच हार चुकी है RCB

RCB ने अपने टाइटल डिफेंस अभियान का बेहतरीन आगाज किया था। उसने पहले 5 मैचों में 4 जीत हासिल की थी। हालांकि इसके बाद उसे संघर्ष करना पड़ा है। टीम अगले 5 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज कर पाई है। उसे पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों मैचों में कोहली का बल्ला नहीं चला है, जिसकी कीमत टीम को चुकानी पड़ी है। अब देखना होगा कि MI के खिलाफ भी उनके फ्लॉप होने के बाद RCB जीत पाती है या नहीं।

 

यह भी पढ़ें: उर्विल पटेल ने 13 गेंद में फिफ्टी ठोक निकाली पर्ची, उसमें लिखा क्या था?

IPL 2026 में ऐसा है कोहली का प्रदर्शन

IPL इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज कोहली ने मौजूदा सीजन में 11 पारियों में 42.11 की औसत से 379 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.36 का रहा है, जो प्रभावशाली है। इस सीजन वह 3 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं। अब लगातार दो मैचों में जीरो पर आउट होने के बाद देखना होगा कि कोहली कैसे बाउंस बैक करते हैं।


और पढ़ें