logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे खतरनाक हथियार कैसे बन गए हैं ईशान मलिंगा?

तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने लगातार दूसरे मैच में मिडिल ओवर्स में बाजी पलटी है। वह 10 ओवर के बाद बेहद घातक साबित हो रहे हैं।

Eshan Malinga IPL

ईशान मलिंगा, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मंगलवार (21 अप्रैल) की रात रनों की बारिश देखने को मिली। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हुई भिड़ंत में 435 से ज्यादा रन बने। SRH ने पहले बैटिंग करने का न्योता मिलने पर अभिषेक शर्मा (नाबाद 135) के शतक की मदद से 242/2 का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में DC ने भी अच्छी शुरुआत की और 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना दिए। केएल राहुल और नीतीश राणा आसानी से बाउंड्री बटोर रहे थे। DC लक्ष्य की बढ़ती दिख रही थी लेकिन ईशान मलिंगा ने 2 गेंद में 2 विकेट लेकर उसकी पारी पटरी से उतार दी।

 

पहले 10वें ओवर में साकिब हुसैन ने राहुल (37) का विकेट झटका। इसके बाद ईशान ने अगले ओवर की शुरुआत विकेट के साथ की। उन्होंने सेट बल्लेबाज नीतीश राणा (57) को अभिषेक के हाथों लपकवाया और फिर अगली गेंद पर डेविड मिलर (0) को क्लीन बोल्ड कर मैच का रुख SRH की ओर मोड़ दिया। अंत में SRH ने DC को 195/9 के स्कोर पर रोक 48 रन से बड़ी जीत दर्ज की। ईशान ने 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट झटके।

 

यह भी पढ़ें: कोहली की बराबरी, रोहित को छोड़ा पीछे, अभिषेक शर्मा ने शतक ठोक तोड़े सारे रिकॉर्ड

CSK के खिलाफ भी किया था कमाल

ईशान ने इससे पहले CSK के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लेकर SRH को 10 रन से जीत दिलाई थी। CSK को आखिरी 10 ओवर में 84 रन बनाने थे और उसके पास 7 विकेट शेष थे। ईशान ने 11वें ओवर में सरफराज खान को चलता किया और फिर 16वें ओवर में मैथ्यू शॉर्ट को पवेलियन भेज SRH को मैच में आगे कर दिया। इतना ही उन्होंने 18वें ओवर में सिर्फ 10 रन खर्चे, जिससे नीतीश कुमार रेड्डी और प्रफुल्ल हिंगे जैसे युवा गेंदबाजों को डिफेंड करने के लिए 29 रन मिले। ईशान को इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

 

यह भी पढ़ें: DC ने दोहराई CSK वाली गलती, अभिषेक ने दी वही सजा, ठोकी आतिशी सेंचुरी

पारी के दूसरे हाफ में घातक हो जाते हैं ईशान

ईशान को SRH एक ओवर पावरप्ले में देती है। इसके बाद उनका इस्तेमाल पारी के दूसरे हाफ यानी 11वें से 20वें ओवर के बीच किया जा रहा है। रिवर्स स्विंग कराने की क्षमता से वह इस फेज में बेहद घातक साबित हो रहे हैं। CSK के खिलाफ भी उन्होंने इसी स्टेज में मैच पलटा था। IPL 2025 की शुरुआत से अब तक पारी के दूसरे हाफ में 100 से ज्यादा गेंद डालने वाले गेंदबाजों में उनकी औसत (14.05) प्रसिद्ध कृष्णा के बाद सबसे बेहतर है। यही नहीं वह किफायती भी हैं। जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध, मार्को यानसन और पैट कमिंस के बाद उनकी इकॉनमी (9.14) सबसे अच्छी है। यही कारण है कि अब वह SRH के सबसे खतरनाक हथियार बनकर उभरे हैं।


और पढ़ें