इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) को छोड़कर बाकी सभी टीमों ने अपना-अपना एक मैच खेल लिया है। अब तक टूर्नामेंट में चार मुकाबले हो चुके हैं। अब फैन्स को बस लखनऊ और दिल्ली के मैच का इंतजार है, जो आज होने वाला है। ऐसे में सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी होगी।
LSG के हेड कोच के कन्फर्म होते ही फैन्स अब मयंक यादव की गेंदबाजी देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि वह फिट हो चुके हैं। वहीं, 2025-26 के घरेलू सीजन में दमदार प्रदर्शन करने वाले औकिब नबी के दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में IPL डेब्यू करने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा इस बार मोहम्मद शमी भी LSG की जर्सी में गेंदबाजी करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: एमएस धोनी पर जरूरत से ज्यादा निर्भर CSK? आंकड़े दे रहे गवाही
LSG vs DC मैच डिटेल
- मैच नंबर: IPL 2026 - मैच 5 (LSG vs DC)
- मैच की तारीख: 1 अप्रैल
- मैच वेन्यू: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम (लखनऊ)
- मैच का समय: टॉस - शाम 7:00 बजे, पहली गेंद - शाम 7:30 बजे
इकाना स्टेडियम पिच रिपोर्ट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पहले काफी धीमी हुआ करती थी, जिससे स्पिनरों को जबरदस्त मदद मिलती थी। हालांकि, पिछले कुछ सालों में इस पिच में काफी बदलाव आया है। अब यह काफी सपाट हो गई है, जिसकी वजह से आमतौर पर ज्यादा स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं। पिछले सीजन में भी बल्लेबाजों के लिए हालात काफी अच्छे थे। हालांकि कुछ मैचों में गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिली थी, जिसकी वजह से स्कोर 200 रन से नीचे ही रहा था। कुल मिलाकर, आज के मैच में दोनों टीमों का स्कोर 200 रन के आस-पास रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: आखिरी ओवर तक चला PBKS vs GT मैच, पंजाब ने मारी बाजी; गुजरात को 3 विकेट से हराया
लखनऊ वेदर रिपोर्ट
लखनऊ में LSG vs DC मैच के दौरान मौसम गर्म रहेगा जिससे खेल में कोई रुकावट नहीं आएगी। मैच की शुरुआत (शाम 7:00 बजे) में तापमान 31–33 डिग्री के आसपास रहेगा, जो रात 10:00 बजे तक गिरकर लगभग 28 डिग्री हो जाएगा। आसमान में हल्के बादल रहेंगे। जैसे-जैसे शाम ढलेगी नमी का स्तर थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन बारिश की बिल्कुल भी कोई संभावना नहीं है। हल्की हवाएं और सूखा मौसम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा पहुंचा सकते हैं।
LSG vs DC संभावित प्लेइंग 11
- लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी/हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी।
- दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, औकिब नबी, लुंगी एनगिडी/दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।