logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: 26 वर्षीय मयंक रावत ने किया डेब्यू, देखें MI vs PBKS की प्लेइंग-11

IPL 2026 का 24वां मैच 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। PBKS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मयंक रावत का IPL डेब्यू है।

IPL 2026 MI vs PBKS playing 11

हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर। (Photo Credit: PunjabKingsIPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

IPL 2026 का 24वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में मुंबई बदलाव के साथ उरती है। वहीं मयंक रावत MI की जर्सी में अपना IPL डेब्यू करेंगे।

 

दोनों टीमें इस IPL 2026 मैच को जीतने की कोशिश करेंगी। पंजाब इस मैच में मुंबई को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेगा। अभी PBKS 4 में से 3 मैच जीतकर 7 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं, मुंबई यह मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी जगह बेहतर करना चाहेगी। अभी, मुंबई 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत के साथ 9वें नंबर पर है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 की सबसे खराब ओपनिंग जोड़ियां कौन-सी हैं? देखें पूरी लिस्ट

3 बदलावों के साथ उतरी मुंबई इंडियंस

टॉस हारने के बाद MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, 'अब हम बस यही बात कर रहे हैं कि इस मैच में छोटे-छोटे मुकाबले जीतते रहें और उन अहम पलों को अपने नाम करें। रोहित पिछले मैच से बाहर हैं और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में अभी कुछ मैच लग सकते हैं। मिचेल भी बीमार हैं, इसलिए मिचेल सैंटनर भी आज नहीं खेल रहे हैं। टीम में कुछ बदलाव हैं। क्विंटन डी कॉक वापस आ गए हैं और मयंक रावत आज डेब्यू कर रहे हैं।'

MI vs PBKS प्लेइंग-11

  • मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
    इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: एएम गजनफर, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार।
  • पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्यक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
    इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर।


और पढ़ें