इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में दो दिग्गज टीमें भिड़ने वाली हैं। एक तरफ मुंबई इंडियंस की अनुभवी टीम है, दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हैं, जिन्हें सिर्फ जीत ही चाहिए। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2026 का 24वां मैच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
पंजाब किंग्स इस सीजन में अभी तक अजेय रही है। टीम ने 4 मैच खेले हैं, 3 में जीत मिली है। पॉइंट्स टेबल में भी इस टीम का दबदबा है। बेहद आक्रामक बैटिंग, घायल रोहित शर्मा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। टीम का रन रेट 10 से ऊपर है। विकेट गिरने पर यह टीम लड़खड़ाती नहीं है लड़कर दहाड़ती है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 की सबसे खराब ओपनिंग जोड़ियां कौन-सी हैं? देखें पूरी लिस्ट
पंजाब किंग्स भारी क्यों है?
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर, नेहल वाधेरा और शशांक सिंह मजबूत हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मार्को जानसन और युजवेंद्र चहल का साथ मिल रहा है।
मुंबई इंडियंस की हालत क्यों खराब है?
मुंबई इंडियंस बुरे दौर से गुजर रही है। 4 मैचों में सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। पॉइंट टेबल के सबसे निचले पायदान पर यह टीम है। बैटिंग और बॉलिंग दोनों खराब है। रोहित शर्मा पिछले मैच में रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। बुधवार को उन्होंने नेट्स पर हल्की वार्म-अप और बैटिंग की, लेकिन उनकी खेलने की संभावना संदिग्ध है। अगर रोहित नहीं खेले तो ओपनिंग के लिए क्विंटन डी कॉक या डेनिश मालेवार को मौका मिल सकता है।
वानखेड़े की पिच कैसी है?
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए बहुत अच्छी है। इस सीजन यहां खेले गए सभी मैचों में 220 या उससे ज्यादा रन बने हैं। तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। स्पिनर यहां कमाल नहीं दिखा पाते हैं। मुंबई इंडियंस को बढ़िया बैटिंग करनी हो वरना मैच फिसलेगा।
किन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी?
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या को फॉर्म में लौटना जरूरी है। जसप्रीत बुमराह अभी विकेट नहीं ले पाए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी महंगी पड़ रही है। मैच हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। पंजाब जीत बरकरार रखना चाहता है, मुंबई इंडियंस हार से हार गए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: कौन पास-कौन फेल? देखें 22 मैचों में सभी कप्तानों का रिपोर्ट कार्ड
हेड टू हेड मुकाबले में क्या हुआ है?
MI और PBKS के बीच अब तक 34 मैच हुए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 17-17 मैच जीते हैं। सबसे बड़ा स्कोर 230 रहा और सबसे कम स्कोर 119 रहा है।
संभावित प्लेइंग 11 क्या है?
- पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
- मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा/दानिश मालेवार, रयान रिकेटन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
कब शुरू होगा मैच?
मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा।
कहां देखें मैच?
अगर आप टीवी पर देख रहे हैं तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच स्ट्रीम कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन देख रहे हैं तो जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।